फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women taking abortion medicine without doctors advice Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: बिना डॉक्टर की सलाह अबॉर्शन की दवा ले रहीं दून की महिलाएं, ब्लीडिंग ज्यादा होने पर आ रहीं अस्पताल

Mon, 10 Apr 2023 02:14 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Apr 2023 02:14 PM IST
सार

स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में एक दिन में करीब 300 महिलाएं इलाज के लिए आती हैं। इनमें से रोजाना करीब पांच मरीज ऐसी होती हैं, जो अबॉर्शन की दवा खाने के बाद परेशानी बढ़ने पर अस्पताल आती हैं। इसके अलावा ऐसी 10 मरीजों में एक की स्थिति गंभीर होती है।

विज्ञापन
Women taking abortion medicine without doctors advice Dehradun Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दून की महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह के अबॉर्शन की दवा ले रही हैं। स्थिति बिगड़ने पर गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रही हैं। दून अस्पताल में रोजाना पांच महिलाएं ब्लीडिंग अधिक होने पर इलाज के लिए आ रही हैं। इनमें से कई महिलाओं को तो भर्ती कर खून तक चढ़ाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

दून अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. रीना पाल ने बताया कि स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में एक दिन में करीब 300 महिलाएं इलाज के लिए आती हैं। इनमें से रोजाना करीब पांच मरीज ऐसी होती हैं, जो अबॉर्शन की दवा खाने के बाद परेशानी बढ़ने पर अस्पताल आती हैं। इसके अलावा ऐसी 10 मरीजों में एक की स्थिति गंभीर होती है।

विज्ञापन

ऐसे में उन्हें भर्ती कर खून चढ़ाया जाता है। इसके बाद सफाई करके बचे हुए बच्चे के अंश को निकाला जाता है।उन्होेंने बताया कि सरकार की ओर से मेडिकल स्टोर वालों को सख्त निर्देश हैं कि डॉक्टर की सलाह के बिना अबॉर्शन की दवा नहीं दें। इसके बाद भी अबॉर्शन की दवा बिक रही है। इसे लेकर अस्पताल में आ रही महिलाओं पर शोध भी किया जा रहा है। साथ ही उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न खाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने से अधिक होने पर खतरा

डॉ. रीना ने बताया कि तीन महीने से अधिक समय के गर्भधारण में अबॉर्शन की दवा लेने पर खतरा अधिक होता है। डॉक्टर भी अबॉर्शन के दौरान यह देखते हैं कि गर्भावस्था एडवांस स्टेज में न पहुंच गई हो।

ये भी पढ़ें...Rishikesh News:  लच्छीवाला टोल प्लाजा पर अचानक धमके हाथी को देख मची अफरा-तफरी, यात्रियों के फूले हाथ-पांव

फट जाती है फेलोपियन ट्यूब

डॉ. रीना ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि बच्चा बच्चेदानी में न ठहरकर फेलोपियन ट्यूब में होता है। महिलाओं को यह पता नहीं होता और वह अबॉर्शन की दवा खा लेती हैं। ऐसे में फेलोपियन ट्यूब फट जाती है। इसके बाद ब्लीडिंग इतनी अधिक हो जाती है कि महिला की हालत गंभीर हो जाती है। मरीज शॉक में चली जाती है और पल्स भी नहीं मिलती। ऐसे में मरीज का बचना भी मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed