{"_id":"5d147b158ebc3e3ceb61c896","slug":"women-s-secretariat-cooch-after-kitti-fraud-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: किट्टी में ठगी गई महिलाओं ने किया विधानसभा कूच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: किट्टी में ठगी गई महिलाओं ने किया विधानसभा कूच
Thu, 27 Jun 2019 01:49 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किट्टी फ्रॉड की शिकार महिलाओं ने ठगी की रकम वापस दिलाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को विधानसभा कूच किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रिस्पना पुल के पास बैरीकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस दौरान उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
बुधवार को नेहरू कॉलोनी स्थित फव्वारा चौक पर पीड़ित महिलाएं एकत्र हुईं। वहां से जुलूस के रूप में विधानसभा कूच किया। पुलिस ने उन्हें रिस्पना पुल के पास बैरीकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस बीच पुलिस और महिलाओं के बीच नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन
जिसके बाद महिलाएं वहीं बैठ गईं। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि पिछले कुछ सालों में किट्टी के नाम पर करोड़ों की ठगी हो चुकी है। पीड़ित महिलाओं ने सात एफआईआर भी दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन
जबकि दर्जनों महिलाओं की तो पुलिस ने एफआईआर ही दर्ज नहीं की। इससे महिलाओं में रोष व्याप्त है। इस दौरान अनिता शास्त्री, अमित पारिक, नेहा पारिक, विमला थापा, विद्या भट्ट, गीता बिष्ट, मनीषा गुरुंग, सरबजीत कौर, सोनम रावत, भूमिका यादव आदि मौजूद रहीं।