फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women protest against wine shop in karnprayag

महिलाओं ने झोपड़ी में नहीं खुलने दिया शराब का ठेका

Thu, 11 May 2017 03:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Thu, 11 May 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
women protest against wine shop in karnprayag
शराब की दुकान

बदरीनाथ हाईवे पर चमोली जनपद में स्थित उमट्टा धार के पास एक झोपड़ी बनाकर शराब की दुकान खोलने का प्रयास महिलाओं के विरोध के आगे सफल नहीं हो पाया। यहां ठेका खुलने की भनक लगते ही महिलाएं प्रस्तावित जगह पहुंचीं और शराब कारोबारियों, प्रशासन और भू-स्वामी के खिलाफ नारेबाजी की। उनकी भू-स्वामी से झड़प भी हुई। महिलाओं ने चेतावनी दी यदि शराब की दुकान झोपड़ी में खोली गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


एक पखवाड़े से ब्लाक मुख्यालय पर अंग्रेजी शराब की दुकान न खोले जाने और ब्लाक को शराब मुक्त बनाने की मांग को लेकर महिलाएं आंदोलित हैं। लगातार विरोध के चलते अब तक नगर में शराब की दुकान नहीं खुल पाई है। इस पर विभाग ने नगर से करीब दो किमी दूर बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा धार के पास एक झोपड़ी बनाकर दुकान खोलने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसकी भनक लगते ही बुधवार दोपहर करीब 12 बजे महिलाएं झोपड़ी तक पहुंचीं और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महिलाओं की भू-स्वामी से झड़प भी हुई। भू-स्वामी ने कहा कि बाजार में अवैध शराब खुले आम बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेश्वर सहित कई स्थानों पर कच्ची शराब बेची जा रही है, जिसका विरोध नहीं हो रहा। इससे गुस्साई महिलाओं ने कहा कि सभी तरह की शराब बंद करने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है। तब तक आंदोलन जारी रहेगा जब तक वैध, अवैध शराब बंद नहीं होती। दो घंटे तक महिलाएं झोपड़ी के पास ही खड़ी रही।

हाईवे की जगह गदेरे से बना दिया रास्ता

women protest against wine shop in karnprayag
protest - फोटो : amarujala

शराब की दुकान खोलने के लिए आबकारी विभाग ने रास्ता ही बदल दिया। जिस झोपड़ी में शराब की दुकान खोली जा रही थी वह हाईवे से पचास मीटर दूरी पर है, लेकिन विभाग ने रास्ता हाईवे से न देकर गदेरे और खेतों से होते हुए झोपड़ी तक बना दिया। महिलाओं ने कहा कि विभाग शराब की दुकान को खोलने के लिए आतुर है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

शराब के विरोध में गौचर में प्रदर्शन
अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के विरोध में गौचर में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। गौचर के रणसेरा तोक में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं और अन्य लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस चौकी आकर शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर ज्ञापन दिया।

महिलाओं ने कहा कि तीन मई को नगर के रणसेरा तोक में आबकारी विभाग और प्रशासन की शह पर अंग्रेजी शराब की दुकान खोली गई थी और इसकी भनक मिलने पर महिलाओं ने शराब की दुकान को बंद करने के लिए पुरजोर विरोध करते हुए आंदोलन शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed