{"_id":"671085ab7f96372eca0085e8","slug":"women-policy-2024-on-foundation-day-uttarakhand-women-will-get-the-gift-of-women-policy-2024-read-all-updates-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: स्थापना दिवस पर महिलाओं को मिलेगी मजबूती की सौगात, कैबिनेट में पेश होगा महिला नीति का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: स्थापना दिवस पर महिलाओं को मिलेगी मजबूती की सौगात, कैबिनेट में पेश होगा महिला नीति का प्रस्ताव
Thu, 17 Oct 2024 09:09 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 17 Oct 2024 09:09 AM IST
सार
स्थापना दिवस पर राज्य की महिलाओं को महिला नीति 2024 की सौगात मिलेगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राज्य महिला नीति 2024 की समीक्षा की कहा कि नौ नवंबर से पहले कैबिनेट के सामने प्रस्ताव पेश हो सकता है।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य महिला नीति-2024 को नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर महिलाओं के लिए समर्पित की जा सकती है। महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को महिला नीति के ड्राफ्ट की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नीति में शामिल करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...रील बनाने का खुमार: हाथ बांधकर नहर में लगाई छलांग...किए ऐसे खतरनाक स्टंट, एक पांचवीं तो दूसरा आठवीं पास
विज्ञापन
बैठक में मंत्री ने महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला नीति में सभी पहलुओं को शामिल करके शीघ्र प्रस्ताव तैयार किया। ये प्रस्ताव नौ नवंबर से पहले कैबिनेट के सामने पेश करने की कोशिश है, ताकि कैबिनेट की मुहर लगने के बाद राज्य स्थापना दिवस पर महिलाओं को समर्पित किया जा सके।
विज्ञापन