{"_id":"66a97fbf9ab0f915a402b457","slug":"women-of-mahanagar-mahila-morcha-organized-teej-mahotsav-dehradun-news-c-5-1-drn1030-467135-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सुषमा पयाल और वैशाली रावत बनीं तीज क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सुषमा पयाल और वैशाली रावत बनीं तीज क्वीन
विज्ञापन
Iटाउन हाॅल में महानगर महिला मोर्चा की ओर से तीज महोत्सव का आयोजनI
राजधानी दून में हरियाली तीज पर महिलाओं में उत्साह है। नगर निगम के टाउन हाॅल में महानगर महिला मोर्चा की महिलाओं ने तीज महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले की सभी महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल, महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना बागड़ी ने किया।
मंगलवार को आयोजित तीज के कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शित किए। महिलाओं को उम्र के आधार पर 20 से 40 और 40 से अधिक दो भागों में वर्गीकृत किया। 20 से 40 उम्र की महिलाओं में सुषमा पयाल और 40 से अधिक उम्र की महिलाओं में वैशाली रावत ने तीज क्वीन का ताज हासिल किया। जिन्हें गीता धामी ने ताज पहनाया। कार्यक्रम के समापन में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गीता धामी को तुलसी का पौधा भेट किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल, महामंत्री गीता रावत, मधु भट्ट, सुषमा कुकरेती निर्मला जोशी, सुषमा कुकरेती, रश्मि त्यागी, गीता रावत, सुमन सिंह, नीलू साहनी उपाध्यक्ष महानगर समेत जिले की तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
Iसखियां महिला क्लब ने किया तीज का आयोजनI
शहर के महिला क्लब ''''सखियां'''' ने स्टारवुड होटल में तीज का त्योहार मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सखियां क्लब की अध्यक्ष संगीता जैन, सचिव नीरू गुप्ता, कोषाध्यक्ष उषा बंसल, एडवाइजर सीमा जैन और फर्स्ट वीपी निमिशा जैन ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। जिसमें पलक और ज्योति, पुष्पा और राज, अनामिका और मंजू, मीनू और शिखा और रिंकी और बिंदु सहित सर्वश्रेष्ठ पांच जोड़ियों को तीज क्वीन का खिताब दिया गया। समारोह के दौरान नृत्य प्रस्तुतियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। नृत्य प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया था। 50 से ऊपर की श्रेणी में शीर्ष तीन विजेताओं में बबीता गुप्ता, अमिता सिंघल और अनीता गुप्ता शामिल रहीं। जबकि, 50 से नीचे की श्रेणी में शीर्ष तीन विजेताओं में रूबी, सोनिका और पल्लवी शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रा विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए, जिनमें पूनम, बिंदु गोयल, अंजू भल्ला, शिखा जैन, रिंकी गोयल, नीरा मित्तल, उमा मित्तल और मोनिका जैन शामिल थी।