फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Murder and Loot in dehradun posh residential area Doon vihar

देहरादून: दून विहार में लूट के दौरान रिटायर्ड महिला अधिकारी की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 01 Nov 2019 08:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Nov 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Women Murder and Loot in dehradun posh residential area Doon vihar
घर में लूट और हत्या - फोटो : अमर उजाला

शहर की पॉश कालोनी दून विहार में लूटपाट के दौरान रक्षा लेखा नियंत्रक (सीडीए) से सेवानिवृत्त महिला की हत्या कर दी गई। घर में बेसुध मिली महिला की मैक्स अस्पताल में मौत हो गई। लूटपाट के दौरान घर की अलमारियों को खंगालने के साथ सामान को इधर उधर फेंका गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम घटना का खुलासा हुआ तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। प्रथम दृष्टया नशीला पदार्थ दिए जाने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह साफ हो पाएगी। उधर, सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो एक शख्स काला बैग लेकर घर से निकलता नजर आ रहा है। पुलिस इसी शख्स को हत्यारा मानकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुर रोड स्थित दून विहार कालोनी निवासी गुलशन चड्ढा (65) रक्षा लेखा नियंत्रक (सीडीए) से आडिटर पद से रिटायर्ड हुई थीं। उनके पति प्रवेश चड्ढा होटल, बेटा सन्नी आईसीआईसीआई बैंक और पुत्र वधू दिव्या एक्सिज बैंक में नौकरी करती है।

रोजमर्रा की तरह बृहस्पतिवार सुबह परिवार के अन्य सदस्य ड्यूटी पर चले गए थे। घर में गुलशन चड्ढा अकेली थीं। शाम को साढ़े चार बजे के करीब पति प्रवेश चड्ढा वापस आए तो गुलशन चड्ढा उन्हें घर के अंदर फर्श पर पड़ी मिलीं। कमरों के अंदर की अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। चड्ढा पूरा माजरा समझ गए और उन्हाेंने
जाखन चौकी पर इसकी सूचना दी। पुलिस गुलशन चड्ढा को लेकर मैक्स अस्पताल पहुंची, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

रिटायर्ड महिला अधिकारी की हत्या की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। कुछ देर में ही मौके पर लोगाें का जमघट लग गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी, एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ अरविंद सिंह रावत ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर बेटे और पुत्रवधू से बात की।

पुलिस के अनुसार गुलशन चड्ढा के शरीर पर ऊपरी तौर पर किसी चोट के निशान नहीं हैं। इस कारण यह कहना मुश्किल है कि महिला की मौत कैसे हुई। पुलिस ने आशंका जताई है कि लुटेरे ने महिला को किसी तरह का नशीला पदार्थ सुंघाया था। यह भी हो सकता है कि घबराहट में कोई अनहोनी हो गई है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य उठाए हैं। 

दून विहार में लूटपाट के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में कई इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस की कई टीमें कार्रवाई में जुटी हैं। महिला की मौत की सही वजह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ पाएगी। उम्मीद जताई कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।  
-अरुण मोहन जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed