{"_id":"12ed8b06a2004f52ee8cb0076615053f","slug":"women-get-beauty-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी टिप्स मिला तो चहक उठी महिलाएं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूटी टिप्स मिला तो चहक उठी महिलाएं...
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 22 Sep 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौका था घर का चूल्हा-चौका छोड़कर कुछ अलग करने का। अमर उजाला रूपांतरण क्लब की ओर से ब्यूटी एंड फैशन वर्कशॉप में महिलाओं ने खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ होटल सॉफ्टेल प्लाजा के एमडी शेख आसिफुल्लाह, जीएम नरेंद्र उप्रेती, एफएनबी मैनेजर अजय मंजखोला, सेवन हेवेन के मालिक विपिन आनंद और उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा ने किया।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें...अमर उजाला संग रैंप पर 'वुमेन'
ब्यूटी के एक्सपर्ट टिप्स भी लिए
मौके पर महिलाओं के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सहारनपुर रोड स्थित होटल सॉफ्टेल प्लाजा की शाम अमर उजाला रूपांतरण क्लब में हसीन हो गई।
ब्यूटी और फैशन के खास संगम में आई क्लब की सदस्यों ने न केवल फैशन में हुनर दिखाया, बल्कि सेवन हैवेन के विशेषज्ञों की ओर से ब्यूटी के एक्सपर्ट टिप्स भी लिए। शाम तीन बजे से महिलाएं बच्चों के साथ पहुंचना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
करीब साढ़े तीन बजे कार्यक्रम की शुरुआत बिरला सनलाइफ के प्रतिनिधिमंडल वरुण की टीम के विशेष प्रोजेक्टर फिल्म दिखाने से हुई। बिरला सनलाइफ की ओर से फिल्म दिखाने के बाद महिलाओं की क्विज की गई, जिसमें विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया।
महिलाओं को ब्यूटी टिप्स दिए
इसके बाद सेवेन हैवेन की ओर से ब्यूटी टिप्स देने का मौका आया। सेवेन हैवेन के टीम सदस्य कैंडी, सिमरन और डांसी ने महिलाओं को ब्यूटी टिप्स दिए। दो महिलाओं के हेयर स्टाइल संवारकर विशेषज्ञों ने सदस्याओं को हेयर टिप्स दिए।
इस दौरान कुछ महिलाओं ने विशेषज्ञों से बालों के ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी ली। स्किन एक्सपर्ट की ओर से एक महिला को सजाकर मेकअप के टिप्स दिए गए। स्किन एक्सपर्ट ने चेहरे का ग्लो बढ़ाने से लेकर स्किन को खूबसूरत बनाने की जानकारी दी।
रैंप पर बिखेरा जलवा
अमर उजाला रूपांतरण क्लब की ओर से मुहैया कराए गए खास मंच पर जब महिलाओं को कैटवॉक करने का मौका मिला तो कोई भी खुद को नहीं रोक पाया। कई सौ की भीड़ में से करीब 70 महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक किया। पहले से ही फैशनेबुल परिधानों में सजकर आई महिलाएं कैटवॉक के लिए खासी उत्साहित नजर आई।
कई महिलाओं ने अपने अंदाज में कैटवॉक किया। महिलाओं की जिंदादिली को जज साधना शर्मा और ओरिफ्लेम की निदेशक मीनाक्षी मलिक ने सलाम किया। साधना ने कहा कि अमर उजाला रूपांतरण क्लब की ओर से मुहैया कराए गए मंच की जितनी तारीफ की जाए कम है।
बकौल मीनाक्षी, महिलाओं के लिए एन्जॉय करने के साथ ही जिंदगी के लिए इन लम्हों का बिताना अच्छी बात है। उन्होंने कैटवॉक को उम्मीदों से ऊपर पाया।
वंदना बनीं मिसेज रूपांतरण
कार्यक्रम में बेहतरीन परफॉर्म करने पर जजों ने क्लब की सदस्या वंदना कोहली को विजेता घोषित किया। वंदना को मिसेज रूपांतरण का प्रथम पुरस्कार दिया गया। दूसरे नंबर पर सुनीता निरमुही रही। उन्हें अमर उजाला रूपांतरण क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया।
जजों ने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कल्पना सैनी को तृतीय स्थान पर चुना। कार्यक्रम में विभिन्न छोटी-छोटी क्विज की विजेताओं को भी गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
सबने की तारीफ
अमर उजाला रूपांतरण क्लब की ओर से महिलाओं के लिए किए जाने वाले क्लब के खास आयोजन को सबने सराहा। होटल सॉफ्टेल प्लाजा के एमडी शेख आसिफुल्लाह ने कहा कि अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे क्लब और इसकी गतिविधियों को वह बहुत पसंद करते हैं।
इसीलिए जब भी मौका आता है तो वह इसका आयोजन अपने होटल में कराने को प्राथमिकता देते हैं। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि महिला को उसके असली सम्मान का अंदाजा इस तरह के कार्यक्रम में होता है। अमर उजाला रूपांतरण क्लब की वह पुरानी सदस्या हैं।
अमर उजाला रूपांतरण क्लब
जब पहली बार उन्हें अमर उजाला रूपांतरण क्लब का पता चला तो उन्होंने तु़रंत सदस्यता ले ली। तब से लेकर आज तक वह क्लब की हर गतिविधि से जुड़ी रहती हैं। साधना शर्मा ने शनिवार के खास कार्यक्रम की जमकर तारीफ की। ओरिफ्लेम की निदेशक मीनाक्षी मलिक ने इस तरह के आयोजन को घरेलू और कामकाजी महिलाओं के लिए जरूरी करार दिया।