फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women entrepreneurs showcased their talent

Dehradun News: महिला उद्यमियों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Mon, 16 Oct 2023 11:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:52 AM IST
विज्ञापन
Women entrepreneurs showcased their talent
I
विज्ञापन

II-फ्लो बाजार में देश भर से विभिन्न प्रदर्शक ले रहे हिस्सा
I
I

I
I-मंत्री गणेश जोशी और मोहिना कुमारी ने फ्लो बाजार का किया उद्घाटन
I
I
I
Iफिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन ने रविवार को दो दिवसीय फैशन और लाइफस्टाइल उत्सव फ्लो बाजार के सातवें संस्करण का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह ने राजपुर रोड स्थित होटल में किया।
I
I
I
Iइस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सेना में लड़ाकू पायलटों और सैनिकों के रूप में सेवारत महिलाओं का उदाहरण देते हुए विभिन्न क्षेत्र में महिलाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों को बताया। राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह ने महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने में फ्लो के प्रयासों की सराहना की। फ्लो उत्तराखंड की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा मल्ल ने कहा कि फ्लो बाजार भोजन, कला, संस्कृति और खरीदारी का उत्सव है। इस वर्ष के फ्लो बाजार में देशभर से विभिन्न प्रदर्शक अपने उत्पादों और कलात्मक कृतियों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन कर रहे हैं। फ्लो बाजार के कुछ प्रमुख प्रदर्शकों में इक्सोरा, मोना जावंधा, अमृता राणा सिंह, इच्छा टेक्सटाइल्स, टपरवेयर बाय राशि सिंघल, द क्राफ्टेड पैशन, वीवरस्टोरी, इकतारा, जामदानी, थ्रेड वंडर्स बाय सुप्रिया आचार्य, शिवम पंवार के साथ अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

I
I
I
Iकार्यक्रम में फ्लो उत्तराखंड चैप्टर की पूर्व चेयरपर्सन किरण भट्ट टोडारिया, कोमल बत्रा और नेहा शर्मा, सीनियर वाइस चेयरपर्सन चारू चौहान और फ्लो बाजार की समन्वयक हरप्रीत मारवाह के अन्य सदस्य मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article