{"_id":"fa91d4902bdee4d97753ac0bcf893679","slug":"women-empower-nabard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की महिलाओं को सशक्त बनाएगी 'नाबार्ड' की योजना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की महिलाओं को सशक्त बनाएगी 'नाबार्ड' की योजना
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 Feb 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबार्ड उत्तराखंड के चार हजार से अधिक गांवों में स्वयं सहायता समूह विशेषकर महिलाओं को सशक्त करने के लिए योजना शुरू करने जा रहा है। योजना के तहत एक से पंद्रह मार्च तक प्रदेश के हजारों गांवों में बैंक लिंकेज अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए नाबार्ड बैंक शाखाओं को धनराशि मुहैया कराएगा। बैंकों से लिंक होने के बाद स्वयं सहायता समूह बैंक से स्वरोजगार के लिए ऋण ले सकेंगे। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक सीपी मोहन ने बताया कि उत्तराखंड के सबसे गरीब और कमजोर तबके में महिलाएं हैं।
विज्ञापन
इन्हें सशक्त करने की योजना बनाई गई है। सभी तेरह जिलों के चार हजार से अधिक गांवों के स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से जोड़ने का अभियान चालू किया जा रहा है। इससे स्वयं सहायता समूह बैंकों से ऋण लेने के हकदार हो सकेंगे।
विज्ञापन
ऋण लेने के साथ ही वे विभिन्न वित्तीय सेवाओं के अधिकारी भी होंगे। जिला स्तर पर जिला कलेक्टर इस अभियान के मुखिया होंगे। नाबार्ड के जिला प्रबंधक उनका हर तरह से सहयोग करेंगे।
इसमें नेशनल रूरल लाईवलीहुड मिशन से जुड़े लोगों को भी वित्तीय तौर पर संपन्न बनाने की योजना है। अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लोगों को बैंकों द्वारा सूचनाएं व जानकारियां प्रदान की जाएंगी।