फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women death due to swine flu in dehradun

देहरादून में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, अब तक 16 लोग गवां चुके जान

Mon, 04 Sep 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Sep 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
women death due to swine flu in dehradun

स्वाइन फ्लू से दून में एक और महिला की मौत हो गई। जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इससे अब तक मृतकों में 11 देहरादून, एक उत्तर प्रदेश, एक हरिद्वार, दो पौड़ी एवं एक उत्तरकाशी का मरीज है। वही इसके मरीजों की संख्या 120 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के लाख दावों के बावजूद दून में स्वाइन फ्लू तेजी से पांव पसार रहा है। दून में इससे गजियावाला घंघोड़ा निवासी एक अन्य महिला की मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के मुताबिक 48 वर्षीय ममता को 26 अगस्त 2017 को मिलिट्री अस्पताल गढ़ी कैंट में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

डेंगू के दस नये मामले आए सामने 

women death due to swine flu in dehradun

28 अगस्त 2017 को स्वाइन फ्लू की जांच के लिए दिल्ली सैंपल भेजा गया। इससे पहले की महिला की दिल्ली से रिपोर्ट पहुंचती 30 अगस्त 2017 को उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मिली रिपोर्ट में उसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 

दून में डेंगू के दस नये मामले सामने आए हैं। जिससे डेंगू के मरीजों की संख्या 35 से बढ़कर 45 हो गई है। 22 वर्षीय विनय गर्ग, 51 वर्षीय निर्मला बुडाकोटी, 60 वर्षीय बालेश्वर प्रसाद, 22 वर्षीय सीमा, 40 वर्षीय सत्यवीर सिंह, 59 वर्षीय चंद्रमणि, 40 वर्षीय मीनाक्षी, 17 वर्षीय नितिन, 50 वर्षीय अल्पना कौशिक एवं 23 वर्षीय श्रेयांश चौहान में इसकी पुष्टि हुई है। सभी मरीज देहरादून, हरिद्वार और सहारनपुर जनपद के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed