फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Death due to Japanese encephalitis fever in haldwani 

उत्तराखंड: जापानी बुखार से महिला की मौत, 16 और लोगों की तबीयत बिगड़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Fri, 26 Jul 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Jul 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Women Death due to Japanese encephalitis fever in haldwani 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के हल्द्वानी में गौलापार में जापानी इंसेफेलाइटिस से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद जापानी इंसेफेलाइटिस को लेकर गांव और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


गौलापार किशनपुर निवासी रेखा देवी को कई दिनों से बुखार आ रहा था। रेखा देवी को 16 जुलाई को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुखार के कारणों का पता न चलने पर उनको 18 जुलाई को हायर सेंटर रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रेखा को इलाज के लिए श्री राममूर्ति स्मारक अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया। 23 जुलाई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रेखा देवी का दस वर्षीय बेटा अर्जुन सुयाल भी बुखार से पीड़ित है। एसीएमओ डॉ. एमएम तिवारी ने माना कि जापानी बुखार के कारण मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डेढ़ माह पहले दिमागी बुखार से एक और मौत हुई थी। सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर जोशी ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि जापानी इंसेफेलाइटिस को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दस मिनट का निरीक्षण कर कर्तव्य की इतिश्री कर ली। 

16 लोग बुखार से पीड़ित, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए सैंपल

गौलापार के किशनपुर गांव में 16 लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 16 लोगों के रक्त के नमूने जांच के लिए हैं और राजकीय मेडिकल कालेज भेजे हैं।जापानी इंसेफेलाइटिस से एक महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को किशनपुर गांव पहुंची और निरीक्षण किया। टीम ने बुधवार को बुखार पीड़ित दस लोगों के रक्त के नमूने लिए।

बृहस्पतिवार को टीम ने मृत महिला के बेटे अर्जुन समेत अन्य छह लोगों के रक्त के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय मेडिकल कालेज भेजा गया है। राजकीय मेडिकल कालेज में आईजीएम और एलाइजा जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। बुखार पीड़ित मरीजों को पैरासीटामॉल की गोली भी दी गई। एसीएमओ डॉ. एमएम तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि कैसा बुखार है।

उन्होंने बताया कि महिला रेखा देवी काफी दिनों से बुखार से ग्रस्त थी। साथ ही गांव की महिलाओं ने बताया कि रेखा को काफी दिनों से रक्तस्राव हो रहा था। महिला का बिलरोबिन भी बढ़ा हुआ था और एनीमिया से ग्रस्त थी। बताया कि टीम पूरी तरह से किशनपुर पर फोकस कर रही है।


जापानी इंसेफेलाइटिस से मरीज के मौत होने की जानकारी मिली है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे दिन किशनपुर में कैंप लगाएगी।
सविन बंसल डीएम, नैनीताल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed