फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women day 2023 uttarakhand chief dhami announces CM Single Women Self Employment Scheme

International Women day 2023: मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, शुरू होगी सीएम एकल महिला स्वरोजगार योजना

Mon, 06 Mar 2023 08:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Mar 2023 08:13 PM IST
सार

प्रदेश में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोजेक्ट पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की तैयारी शीर्षक से अमर उजाला की 26 फरवरी की खबर पर सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुहर लगा दी है।
 

विज्ञापन
Women day 2023 uttarakhand chief dhami announces CM Single Women Self Employment Scheme
महिला सुरक्षा सप्ताह के समापन पर सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम ने महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के समापन पर राज्य में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू किए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं, वे हर जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपने आपको साबित किया है।

विज्ञापन


Uttarakhand: राष्ट्रीय युवा संसद में टिहरी की बेटी दिव्या ने बटोरी सुर्खियां, जी-20 सम्मेलन पर देकर व्याख्यान
विज्ञापन


आज प्रदेश के दुर्गम गांवों में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिये ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही हैं। अपनी कौशल क्षमता के माध्यम से महिलाएं अपने परिवारों की आर्थिकी को शक्ति प्रदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति को सशक्त बनाने में अनेक प्रयास हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज देशभर में करीब 23 करोड़ महिलाओं को जन धन खातों के जरिये बैंकों से जोड़ा जा चुका है। आज वित्तीय समावेश से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक, हमारी नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में सबसे आगे रखने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। ये प्रयास आने वाले समय में और भी अधिक उत्साह के साथ जारी रहेंगे।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा राज्य में एकल महिलाएं जिस मजबूती के साथ अपने परिवार का पालन पोषण कर रही हैं। इसके लिए वे सराहना की पात्र है। महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से कई योजनाएं चलाई जा रही है।

कोविड से अनाथ 6286 बच्चों के खाते में भेजी धनराशि
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थियों को एक करोड़ 89 लाख रुपये का डिजिटल हस्तांतरण किया। कार्यक्रम में विधायक दलीप सिंह रावत, सचिव एचसी सेमवाल, अपर सचिव निवेदिता कुकरेती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed