{"_id":"5921bfa14f1c1b3b6a535eba","slug":"women-congress-workers-did-bad-job-in-the-occation-of-rajeev-gandhi-death-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस किया ऐसा, सब रह गए हक्के-बक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस किया ऐसा, सब रह गए हक्के-बक्के
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
Updated Sun, 21 May 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
rajeev gandhi death anniversary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रक्तदान के नाम पर मजाक ही कर डाला। शिविर में कांग्रेस नेत्रियों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी, भाषणबाजी के बाद फोटो सेशन का दौर भी चला और रक्तदान सिर्फ एक महिला कार्यकर्ता ने किया। महिला कांग्रेस के इस कारनामे से ब्लड बैंक का पूरा स्टाफ हैरान दिखाई दिया। रक्तदान शिविर शहर में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने का दावा करते हुए महिला कांग्रेस ने ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया। जिसमें जिला व प्रदेश की पदाधिकारियों पहुंचे थे।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में महिला कांग्रेसियों की भीड़ जुटने और देश व पार्टी के लिए तन मन धन से संघर्ष करने की लंबी चौड़ी बातें होने के बाद भी केवल एक महिला कार्यकर्ता सविता ने ही खून दान करने की हिम्मत जुटाई।
विज्ञापन
हालांकि शिविर की बाकी औपचारिकताओं में महिला नेत्रियों ने कोई कंजूसी नहीं बरती। बाकायदा मीडिया को प्रेस विज्ञप्ति भी जारी हुई। जिसमें प्रदेश प्रवक्ता विमला पांडेय ने बयान जारी करते हुए कहा कि रक्तदान परोपकार और दूसरों को नया जीवन देने वाला कार्य है।
महिला कांग्रेस नेत्रियों ने रक्तदान शिविर लगाकर खून देने में तो दिलचस्पी नहीं दिखाई, अलबत्ता एक नेत्री ने तो हद ही कर दी। महिला नेत्री ने ब्लड बैंक कर्मचारी से रक्तदाता का कार्ड मांग लिया।
महिला नेत्री का कहना था कि कभी किसी को खून की जरूरत पड़े तो वह कार्ड देकर भेज सकती हैं, जिससे उसकी जरूरत पूरी हो सके। इस पर ब्लड बैंक कर्मचारी ने कहा कि मैडम आप खुद तो ब्लड नहीं दे रहे हो। इस पर महिला नेत्री ने चुप्पी साध ली और ऐसा दिखाने की कोशिश की जैसे कर्मचारी की बात कानों तक पहुंची ही न हो।