फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Congress broke pots made of cow dung

Dehradun News: महिला कांग्रेस ने फोड़े गोबर के मटके

Thu, 04 Sep 2025 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Women Congress broke pots made of cow dung
बलबीर रोड ​​से फव्वारा चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर लगाए गए बैरियर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता
देहरादून। महिलाओं के लिए देश में सबसे असुरक्षित देहरादून की सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए महिला कांग्रेस ने बुधवार को राजधानी में जबरदस्त प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय घेरने और गोमूत्र-गोबर से भरे मटके लेकर निकली महिला कांग्रेसियों को पुलिस ने मुख्यालय पहुंचने से पहले ही रोक लिया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेसियों ने पुलिस बैरिकेडिंग के पास ही गोमूत्र-गोबर से भरे मटके फोड़कर भाजपा कार्यालय का शुद्धिकरण किया। पुलिस ने मौके से प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत सहित महिला कांग्रेस की दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हरक सिंह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे बलबीर रोड पर एकत्र हुईं।
विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए एलआईसी दफ्तर से भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किया। पुलिस ने भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी। प्रदर्शनकारियों को करीब 500 मीटर पहले ही रोक लिया। इस दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गईं और दूसरी तरफ कूदकर आगे बढ़ने लगीं। इस पर पुलिस ने सख्ती करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। बाद में सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति असंवेदनशील है। आए दिन उत्पीड़न की घटनाओं में भाजपा के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं का नाम आता है लेकिन मुख्यमंत्री धामी सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने में लगे रहते हैं।

पूर्व विधायक रंजीत रावत ने कहा कि सरकार अपराधियों को बचा रही है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारे की असलियत अब खुल चुकी है। इस दौरान नजमा खान, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष बंटू, पार्षद रॉबिन त्यागी, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, निधि नेगी, सुशीला शर्मा, इशिता सेडा, सिद्धार्थ अग्रवाल, पायल बहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed