फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women buried alive in mounds of soil.

मिट्टी के टीले में दबकर दो महिला जिंदा दफन

Wed, 28 Oct 2015 09:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लंबगांव (टिहरी)
ब्यूरो / अमर उजाला, लंबगांव (टिहरी) Updated Wed, 28 Oct 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
women buried alive in mounds of soil.

रेत बजरी के चुगान करते वक्त टिहरी के प्रतापनगर बनाली गांव की दो महिला मिट्टी के ढेर के नीचे दबकर जिंदा दफन हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद से बनाली गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोग गहरे सदमे हैं। मंगलवार को बनाली गांव के दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। भगवान सिंह की पत्नी कमली देवी (44) और कमल सिंह की पत्नी रूशनी देवी (45) सुबह सात बजे कांडा-प्रतापनगर मोटर मार्ग पर सांई मंदिर के पास अपने घरों के लिए रेत बजरी का चुगान करने गई थी।

वह रेत बजरी का चुगान कर रही थी, तभी एकाएक लाल मिट्टी का टीला उनके  ऊपर आ गिरा। बनाली गांव के बच्चे सुबह वहां घूमने गए हुए थे। सांई मंदिर के पास उन्हें महिलाओं के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्चे वहां से एक किमी दूर गांव पहुंचे और अपने परिजनों को बताया कि सांई मंदिर के पास कुछ महिलाओं की रोने की आवाज आ रही है।
विज्ञापन


गांव के सभी लोग उस तरफ दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बाद महिलाओं को मिट्टी के टीले से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों महिलाएं दम तोड़ चुकी थी। लंबगांव से थानाध्यक्ष जेपी कोहली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिए। कमली देवी का पति बस चालक है जबकि रूशनी देवी का पति दिल्ली में किसी कंपनी में नौकरी करता है। दोनों महिलाएं अपने पीछे पति और तीन-तीन बच्चों का भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed