{"_id":"5a1154704f1c1bec538be13e","slug":"women-accused-her-husband-to-kidnapped-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब थाना पहुंचा फैमिली ड्रामा, पति पत्नी का बच्चे को लेकर जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब थाना पहुंचा फैमिली ड्रामा, पति पत्नी का बच्चे को लेकर जमकर हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, काशीपुर
Updated Sun, 19 Nov 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से अपने बच्चे को लेने के लिए शहर पहुंची महिला ने आईटीआई थाना पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। उसने अपने पति पर बच्चे के अपहरण
का अपहरण का आरोप लगाया। वहीं पति ने भी पत्नी के उसे दो बार छोड़कर जाने की बात कहकर उसे धोखेबाज बताया।
थाने पहुंची महिला ने पुलिस से पति को बुलाने की मांग की। पति जब बच्चे के साथ थाने पहुंचा तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। बाद में एसडीएम जसपुर ने बच्चे की कस्टडी के लिए दोनों को परिवार न्यायालय जाने की सलाह दी। काफी देर बाद दोनों अलग-अलग चले गए।
कानपुर निवासी एक युवती का आईटीआई के आलू फार्म निवासी एक साफ्टवेयर इंजीनियर से करीब सात साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। उनका एक पांच साल का बेटा है। शनिवार को आईटीआई थाना पहुंची महिला ने पुलिस से बच्चे से मिलाने की गुहार लगाई।
पुलिस के बुलाने पर महिला का पति बच्चे के साथ थाने पहुंचा तो दोनों में बच्चे को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। सूचना पर एसडीएम जसपुर दयानंद सरस्वती थाने पहुंचे और दोनों से साथ रहने को कहा। लेकिन दोनों अलग रहने की जिद पर अड़े रहे। इसपर एसडीएम ने दोनों को बच्चे की कस्टडी के लिए फैमिली कोर्ट जाने की सलाह दी। एसडीएम के जाने के बाद भी दोनों एक दूसरे से उलझते रहे। महिला के पति ने बताया कि पत्नी उसे दो बार छोड़कर जा चुकी है।
विज्ञापन
पति ने महिला पर घर का सामान बेचने और कई बार बिना जानकारी दिए बच्चे को ले जाने का आरोप लगाया। उसने पत्नी पर बच्चे के एवज में 15 लाख रुपये की मांग करने की भी आरोप लगाया। इधर महिला ने बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है।
उसका पति धोखे से उसके बच्चे को कानपुर से काशीपुर ले आया। महिला ने भी अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। करीब दो घंटे के हंगामे के बाद पति अपने बच्चे को लेकर चला गया, जबकि महिला भी कानपुर के लिए चली गई।