{"_id":"67c4b08a37706e10770c94ed","slug":"woman-who-cheated-in-the-name-of-job-in-secretariat-arrested-dehradun-news-c-5-1-drn1031-632136-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सचिवालय में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, आयुर्वेद विभाग में सहायक के पद पर है तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सचिवालय में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, आयुर्वेद विभाग में सहायक के पद पर है तैनात
Mon, 03 Mar 2025 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 06:27 PM IST
सार
वर्ष 2023 में ऋषिकेश के रहने वाले अमित कुमार ने रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
नाैकरी के नाम पर ठगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सचिवालय में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाली आयुर्वेद विभाग की प्रधान सहायक रविकांता शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के खिलाफ ठगी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। उसे वर्ष 2023 में दर्ज एक मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी अजय सिंह बताया कि वर्ष 2023 में ऋषिकेश के रहने वाले अमित कुमार ने रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि रविकांता ने सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 26.55 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
उत्तराखंड कैबिनेट: नई आबकारी नीति मंजूर, स्कूल-मंदिरों के पास नहीं खुलेंगे ठेके, ओवर रेटिंग पर लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें समीक्षा अधिकारी के पद का नियुक्ति पत्र भी दिया था। पुलिस ने जब मामले में जांच की तो यह नियुक्तिपत्र जाली निकला। इसके आधार पर आरोपी रविकांता शर्मा के खिलाफ पहले भी दो मुकदमे फर्जीवाड़े के दर्ज किए गए थे।
पुलिस ने रविवार को सारथी वेडिंग प्वाइंट के पास की रहने वाली रविकांता को गिरफ्तार कर लिया। रविकांता नरेंद्र नगर में आयुर्वेद विभाग में प्रधान सहायक के पद पर तैनात है। रविकांता को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।