फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman stole Shatabdi Express Wireless set in dehradun railway station 

उत्तराखंड: शताब्दी एक्सप्रेस का वायरलेस सेट चोरी, रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

Tue, 01 Aug 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
woman stole Shatabdi Express Wireless set in dehradun railway station 

सोमवार को उत्तराखंड में देहरादून रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस का वायरलेस सैट चोरी हो गया। गार्ड को जब सेट नहीं म‌िला तो वहां हंगामा मच गया। इसके बाद वहां अध‌िकारियों ने जीआरपी की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन


दरअसल, ट्रेन में जाते ही गार्ड का बैग चोरी हो गया। बैग में गार्ड के कीमती सामान समेत वायरलेस सेट भी था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाकर पास ही खड़ी जनता एक्सप्रेस से एक महिला को बैग समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन


घटना की वजह से शताब्दी एक्सप्रेस करीब 15 मिनट देरी से स्टेशन से रवाना हुई। जीआरपी ने महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की है। शताब्दी एक्सप्रेस के गार्ड अशोक कुमार राजू ने स्टेशन पहुंचने पर अपना बैग एक बैंच पर रख दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जान‌िए क्या हुआ आगे

woman stole Shatabdi Express Wireless set in dehradun railway station 

​बैग में सरकारी वायरलेस सेट, लाग बुक, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज थे। उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने पर पीछे मुड़े तो उनका बैग गायब था। बैग और वायरलेस सेट के चोरी होने की घटना से रेलवे अफसरों में अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया। कुछ देर बाद ही दूसरे ट्रैक पर खड़ी जनता एक्सप्रेस से एक महिला को बैग समेत पकड़ लिया।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में महिला ने अपना नाम  गुरदीप कौर पत्नी रवि कुमार निवासी शिवकालोनी, नकरौदा, हर्रावाला देहरादून बताया। गार्ड की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed