फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman's chain was robbed to buy drugs, accused caught

नशा खरीदने के लिए लूटी थी महिला की चेन, आरोपी दबोचा

Mon, 28 Mar 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Woman's chain was robbed to buy drugs, accused caught
महिला से सरेराह चेन लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है। उसने नशा खरीदने के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ वसंत विहार नरेश सिंह राठौर ने बताया कि 22 मार्च को आशा महंत निवासी इंजीनियर्स एन्क्लेव अपने घर बहार टहल रहीं थीं। इसी दौरान स्कूटर पर सवार दो युवक आए और उनके गले से चेन छीन ली। आशा महंत ने इसकी शिकायत 24 मार्च को थाना वसंत विहार में दी। इस पर पुलिस ने बदमाशों को खोजने के लिए टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र से ही एक युवक अमन यादव निवासी रौतेला की दुकान ऋषि विहार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अमन ने बताया कि वह नशे का आदी है। उसका एक दोस्त है इमरान। उसने ही योजना बनाई कि महिलाओं की चेन लूट लेते हैं। इससे उनका खर्च चल जाएगा। वह नशा भी खरीद लेंगे। इस पर दोनों योजना के मुताबिक इंजीनियर्स एन्क्लेव पहुंचे और महिला के गले से चेन लूट ली। इस घटना में शामिल नईम उर्फ झटका निवासी इंदिरा नगर की तलाश की जा रही है। इनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक सोने की चेन का टुकड़ा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed