नसबंदी के छह महीने बाद गर्भवती हुई महिला, डॉक्टरों के पास पहुंचे तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब नौ माह पूर्व नसबंदी का ऑपरेशन कराने वाली महिला तीन महीने पहले गर्भवती हो गई है। इसके बाद वह शिकायत लेकर डॉक्टरों के पास पहुंची तो आगे जानिए क्या हुआ।
उन्होंने ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वह पिछले करीब एक सप्ताह से वह दून अस्पताल में भर्ती हैं। आरोप है कि उन्हें अस्पताल में उपचार नहीं मिल पा रहा है।
क्यारा, रायपुर निवासी भाग सिंह रावत गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी पत्नी भवान देई (27) ने करीब नौ माह पहले दून अस्पताल में परिवार नियोजन का ऑपरेशन कराया था। भाग सिंह ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं इसलिए वह अब संतान नहीं चाहते।
लेकिन करीब तीन माह पहले उनकी पत्नी को फिर गर्भ ठहर गया। इस पर उन्होंने चिकित्सकों से सलाह ली। चिकित्सकों ने उन्हें महिला को अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को उन्होंने भवान देई को अस्पताल में भर्ती करा दिया। उनका आरोप है कि करीब एक सप्ताह बीतने के बावजूद चिकित्सक उनके उपचार में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
वहीं उनका कहना है कि इस मामले में उच्चाधिकारियों से भी बात की जाएगी।