फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman poses man krishna sen got bail from nainital high court

लड़का बनकर लड़कियों से शादी करती थी ये महिला, दो पत्नियों ने दर्ज कराया मुकदमा, ऐसे मिली जमानत

Wed, 29 Aug 2018 11:21 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 29 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
woman poses man krishna sen got bail from nainital high court
krishna sen

इस महिला को लड़का बनकर लड़कियों से शादी करने का शौक था। शादी के तीन साल बाद राज खुला तो दोनों पत्नियां अदालत तक पहुंच गई। अब इस तरह से उसे राहत मिली है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने लड़का बनकर धोखे से दो लड़कियों के साथ विवाह करने के मामले में आरोपी कृष्णा सेन के जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया है। कृष्णा सेन पर लड़का बनकर दो शादियां करने का आरोप है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। बिजनौर निवासी कृष्णा सेन ने फेस बुक के जरिये हल्द्वानी की एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और 2014 में उसके साथ शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

woman poses man krishna sen got bail from nainital high court
Court

ये दोनों तीन  साल तक पति पत्नी के रूप में एक साथ रहे। इस दौरान आरोपी ने अपनी कथित पत्नी के मायके से दहेज के रूप में बिजनेस चलाने के लिए लाखों रुपये लिए। इस बीच पत्नी शक हुआ कि कृष्णा सेन लड़का नहीं है और वह अपने पति से अगल रहने लगी। आरोपी ने इसके बाद दूसरी शादी की और उसने दूसरी पत्नी के साथ भी वही व्यवहार किया। बताया गया कि सेन ने दूसरी शादी हरिद्वार में की थी।

इसके बाद दोनों पत्नियों ने मिलकर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया तो कृष्णा सेन के लड़की होने की पुष्टि हो गयी। पूर्व में निचली अदालत ने आरोपी की जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया था। सेन ने इसके बाद हाईकोर्ट में जमानत का प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed