फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman officer and colleague beaten up for demanding credit card payment

Dehradun News: क्रेडिट कार्ड का भुगतान मांगने पर महिला अधिकारी और सहयोगी से मारपीट

Wed, 19 Jun 2024 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Woman officer and colleague beaten up for demanding credit card payment
Iआंखों में डाला पेपर स्प्रे, अधिकारी के साथ छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

I
I क्रेडिट कार्ड का भुगतान मांगने पर एक बैंक की महिला कलेक्शन अधिकारी और उसके सहयोगी के साथ मारपीट हो गई। इतना ही नहीं आरोपी ने कलेक्शन अधिकारी और उसके सहयोगी के आंखों में पेपर स्प्रे मार दिया। जिसके बाद आरोपी ने महिला अधिकारी के साथ छेड़खानी की और सहयोगी को खूखरी से मारने की प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I

Iपीड़ित महिला आराघर स्थित एक बैंक में क्लेक्शन अधिकारी है। महिला के मुताबिक फील्ड विजिट के लिए 14 जून को वह स्टाफ कर्मचारियों के साथ चंद्रबनी स्थित एकता एनक्लेव में पूनम के घर गई। पूनम से कहा कि उसने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया था, लेकिन बिल का भुगतान नहीं किया था। जिसके चलते करीब 3,05,000 रुपये बकाया था। पीड़िता के मुताबिक उसकी बात सुनकर पूनम के पति मनीष रावत ने उनके साथ अभद्रता की। उसके और स्टाफ कर्मी हेमंत धीमान के आंखों में पेपर स्प्रे डाल दिया। स्प्रे डालते ही उनको दिखना बंद हो गया। इस बीच मनीष रावत खूखरी लेकर उसके सहयोगी को मारने के लिए दौड़ा। सहयोगी ने पड़ोसी के घर में घुसकर जान बचाई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मनीष ने उसके साथ अश्लील हरकत की। उसके प्राइवेट पार्ट्स पर भी हमला किया। आरोपी ने उसका बैग भी छीन लिया। जिसमें दस्तावेज, दो हजार रुपये और सामान था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed