फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman lived at roadways station from one year roorkee

एक साल से रोडवेज के वेटिंग रूम में क्यों रह रही है यह महिला, जानने के लिए क्लिक करें...

Sat, 24 Mar 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 24 Mar 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
woman lived at roadways station from one year roorkee
nisha sharma - फोटो : amar ujala

एक साल से रोडवेज बस अड्डे के वेटिंग रूम में रहने वाली महिला अब अपने घर जाना चाहती है। महिला को रोडवेज बस अड्डे से दूसरी जगह शिफ्ट कराने के लिए रोडवेज प्रशासन ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसपी ग्रामीण को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि एक साल से रोडवेज बस अड्डे के वेटिंग रूम में मानसिक रूप से कमजोर महिला रह रही है।

महिला के रोडवेज बस अड्डे के वेटिंग रूप में रहने से आने-जाने वाले यात्रियों के साथ ही कर्मचारियों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि कई बार महिला यात्रियों के साथ भी गाली-गलौच कर देती है। इस महिला का रोडवेज बस अड्डे में रहना स्वयं की सुरक्षा की दृष्टि भी ठीक नहीं है।

विज्ञापन

केंद्रीय संस्थान में कार्यरत है महिला का पति

woman lived at roadways station from one year roorkee
बताया कि रोडवेज प्रशासन की मांग पर तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित की ओर से भी महिला को रोडवेज बस अड्डे से अन्यत्र जगह भेजवाया गया था, लेकिन उसके तीन महीने बाद उक्त महिला वापस रोडवेज बस अड्डे में आ गई थी।

बताया गया है कि महिला अपना नाम निशा शर्मा बताती है और यह भी कहती है कि उसका पति शहर स्थित एक केंद्रीय संस्थान में कार्यरत है।

सहायक महाप्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि उससे कई बार यह पूछने की कोशिश की गई कि आखिर वह रोडवेज के वेटिंग रूम में ही क्यों रहना चाहती है, इस बाबत वह कुछ भी जवाब नहीं देती है। हालांकि वह अपने घर जाने की ईच्छा जता रही है। इस पर अब उन्होंने जेएम व एसपी ग्रामीण को पत्र भेजकर महिला को उसके घर भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed