फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman left home for facebool love.

फेसबुक पर हुआ प्यार तो छोड़ आई घर, प्रेमी को देखते ही चूर-चूर हुए अरमान

Sun, 15 Jan 2017 01:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 15 Jan 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
woman left home for facebool love.
फेसबुक पर प्यार

घर बसाने की ख्वाहिश लेकर आगरा से हरिद्वार पहुंची पेशे से नर्स के अरमान प्रेमी को देखते ही चूर-चूर हो गए। दिल टूटने पर युवती ने शराब पीकर हंगामा खड़ा कर डाला। पुलिस उसे कोतवाली ले आई।

विज्ञापन


पीछे पीछे प्रेमी भी कोतवाली पहुंच गया। लाख मान मनौव्वल के बाद भी युवती  घर बसाने की बात पर राजी नहीं हुई। अब पुलिस उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


करीब चार माह पूर्व उत्तरी हरिद्वार के रहने वाले पेशे से चूड़ी माला व्यापारी की मुलाकात फेसबुक पर एक युवती से हुई थी । धीरे धीरे मुलाकात दोस्ती, फिर प्रेम में तब्दील हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टूट गए अरमान जब प्रेमी निकला विकलांग

woman left home for facebool love.
love

बात यहां तक बढ़ी की प्रेमी युगल ने घर बसाने तक की ठान ली। शादी की ख्वाहिश लेकर पेशे से नर्स युवती शुक्रवार को हरिद्वार पहुंच गई। वह जब रेलवे स्टेशन पर प्रेमी से मिली तब हक्की बक्की रह गई।

प्रेमी के विकलांग होने पर उसे जोर का झटका लगा। फिर प्रेमी उसे अपनी दुकान पर ले गया, जहां प्रेमिका ने शादी से इंकार कर दिया। फिर वह वहां से निकल गई। युवती ने शराब का सेवन किया फिर युवती की रिक्शा चालक से नोंकझोंक हो गई। इसी बीच रिक्शा चालक मौके से खिसक गया।

प्रेमी भी पीछे-पीछे पहुंचा कोतवाली

woman left home for facebool love.
Love

शराब के नशे में धुत युवती के हंगामा करने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसे कोतवाली लाया गया। बाकायदा उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया। इधर, कुछ ही देर में प्रेमी भी पीछे-पीछे कोतवाली पहुंच गया।

देर रात से शनिवार पूरा दिन प्रेमी मान मनौव्वल में जुटा रहा कि प्रेमिका शादी के लिए राजी हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पर, प्रेमी कोतवाली में डटा रहा।

बोली, 'विकलांग प्रेमी के साथ नहीं रहना'

woman left home for facebool love.
ब्रेकअप
एसएसआई पंकज देवरानी ने बताया कि युवती एक प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। खुद को युवती का प्रेमी बता रहा 40 वर्षीय व्यक्ति शादीशुदा है, उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।

इधर, युवती ने बताया कि वह विकलांग प्रेमी के साथ नहीं रहना चाहती है। बैग में उसके 19 हजार रूपये, कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed