{"_id":"64c7535570912e6b010707d5","slug":"woman-killed-body-thrown-outside-mall-fear-of-misdeed-dehradun-crime-uttarakhand-news-in-hindi-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Crime: राजधानी में मॉल के बाहर महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Crime: राजधानी में मॉल के बाहर महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Mon, 31 Jul 2023 12:02 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:02 PM IST
सार
राजधानी के सेंटीरियो मॉल के पास एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। रात में किसी समय एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हाथीबड़कला क्षेत्र में महिला की हत्या कर दी गई। सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान है। पुलिस ने शक के आधार पर सामने के सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Tomato Prices: फिर आसमान छूने लगे टमाटर के दाम, सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल, यहां देखिए रेट लिस्ट
विज्ञापन
पुलिस ने बॉडी मोर्चरी में रखवाई। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। रात में किसी समय एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर हत्या कर दी। एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि शाम तक घटना का खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन