फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman Kanwariya from Ghaziabad Misdeed in Roorkee Uttarakhand news in hindi

Roorkee: कांवड़ यात्रा में आई गाजियाबाद की महिला से दुष्कर्म, नशे के इंजेक्शन देकर कई दिनों तक की हैवानियत

Sun, 06 Aug 2023 02:52 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 06 Aug 2023 02:52 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि युवक ने उस पर गलत काम कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने नशे के इंजेक्शन देने शुरू कर दिए। और फिर नशे की हालत में युवक ने उससे गलत काम किया।

विज्ञापन
Woman Kanwariya from Ghaziabad Misdeed in Roorkee Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

गाजियाबाद की एक महिला रुड़की में नशे की हालत में मिली है। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, होश में आने पर महिला ने समुदाय विशेष के एक युवक पर गलत काम करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम गणेशपुर में भटनागर नर्सिंग होम वाली गली में एक महिला नशे की हालत में पड़ी थी। सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर महिला सिपाही ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गाजियाबाद की रहने वाली है। वह कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की आई थी। उस दौरान रोडवेज बस स्टैंड के पास उसके मोबाइल का रिचार्ज खत्म हो गया था। इस बीच उसे समुदाय विशेष का एक युवक मिला था और उसने मोबाइल रिचार्ज करने की बात कही।

विज्ञापन

होश आने पर भागी
युवक उसे रेलवे रोड स्थित एक कमरे में ले गया। बताया कि युवक मूलरूप से मुजफ्फरनगर का निवासी है। आरोप है कि युवक ने उस पर गलत काम कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने नशे के इंजेक्शन देने शुरू कर दिए। आरोप लगाया कि नशे की हालत में युवक ने उससे गलत काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...गौरीकुंड हादसा: फोन पर बजती रही घंटी, पर जवाब नहीं मिला, मलबे के ढेर में नजर गड़ाए रहे लापता लोगों के परिजन

कई दिनों तक वह इंजेक्शन देकर उससे गलत काम करता रहा। शुक्रवार शाम उसे होश आया तो वह किसी तरह जान बचाकर कमरे से भागी थी। वहीं, पुलिस ने युवक के कमरे पर छापा मारा तो ताला लटका मिला। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। उधर, पुलिस महिला के पति से संपर्क कर रही है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed