{"_id":"6889ab3e1fe94fda66021d17","slug":"woman-injured-in-mansa-devi-accident-dies-during-treatment-at-aiims-uttarakhand-haridwar-stampede-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: हरिद्वार मनसा देवी मार्ग पर हुए हादसे में घायल महिला की मौत, एम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: हरिद्वार मनसा देवी मार्ग पर हुए हादसे में घायल महिला की मौत, एम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम
Wed, 30 Jul 2025 10:57 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:57 AM IST
सार
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई थी। घायलों का एम्स में उपचार चल रहा है। घायल एक महिला आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार मनसा देवी मार्ग पर हुए हादसे में घायल महिला की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। 52 साल की गंभीर घायल महिला फूलमती को एम्स ट्रॉमा के रेड जोन में भर्ती किया गया था। शरीर पर कई चोटें आई थी।
विज्ञापन
बीते रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया था। भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। आसपास मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी, जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में लोग एक-दूसरे पर गिर गए। चीख-पुकार के बीच कई श्रद्धालु दब गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हरिद्वार में भगदड़ के बाद चेती सरकार, प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में होगा भीड़ प्रबंधन सर्वे
विज्ञापन
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई थी। एम्स में कुल 15 घायल लाए गए थे, जिसमें से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 10 अभी यहां भर्ती हैं। इनमें दो साल की एक बच्ची, 26 वर्षीय युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं एक महिला का मौत हो गई।