फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman hanged herself under suspicious circumstances Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: सेल्फी लेने के बाद महिला ने फंदा लगाकर दे दी जान, मासूम की आंख खुली तो मां को देख सहम गया

Mon, 19 Dec 2022 07:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नारसन।
संवाद न्यूज एजेंसी, नारसन। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 19 Dec 2022 07:22 PM IST
सार

महिला अपने पति से अलग अपने आठ वषीय बेटे के साथ किराये के मकान में रहती थी। रात को महिला ने अपने कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त उसका बेटा भी कमरे में सो रहा था। 

विज्ञापन
Woman hanged herself under suspicious circumstances Uttarakhand News in hindi
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कस्बे में एक महिला ने कमरे में संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त घर में उसका आठ वर्षीय बेटा ही मौजूद था। बेटे के रात के समय तेज आवाज में रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक को मामले का पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


झबरेड़ा क्षेत्र के बिंदुखड़क निवासी महिला संगीता (26) पत्नी सोमपाल नारसन कस्बे की एक फैक्टरी में काम करती थी। वह अपने पति से अलग अपने आठ वषीय बेटे के साथ किराये के मकान में रहती थी। रविवार रात करीब एक बजे महिला ने अपने कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त उसका बेटा भी कमरे में सो रहा था। 
विज्ञापन


रात को बेटे की आंख खुली तो मां को छत से लटकता देख वह जोर-जोर से रोने लगा। रोते-रोते बच्चा कमरे से बाहर आ गया। बाहर बच्चे की रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक की आंख खुल गई। उसने महिला के कमरे में झांककर देखा को उसे छत से लटका देख होश उड़ गए। घबराए मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले सेल्फी लेकर एक नंबर पर भेजी

सूचना पाकर नारसन चौकी इंचार्ज यशवीर सिंह नेगी तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया। साथ ही मृतका के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। 

ये भी पढ़ें...Live-in Relationships: प्रेमिका के बेटे का शव पोटली में बांधकर नहर में फेंका, रोती-बिलखती थाने पहुंची महिला

जांच के दौरान पुलिस को महिला का मोबाइल मिला है। मोबाइल खोलकर देखा तो उसमें व्हाट्सएप के एक नंबर पर महिला ने आत्महत्या करने से पहले फंदा लगाते हुए सेल्फी लेकर किसी युवक को भेजी है। इसके अलावा महिला ने एक ऑडियो भी भेजा है जिसमें वह अपनी मौत का जिम्मेदार उसी युवक को ठहरा रही है। मोबाइल में उक्त नंबर भैया के नाम से शेव किया गया है। पुलिस ने मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह बंद मिला। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। साथ ही लोकेशन जुटाकर युवक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed