फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman gave birth a child on road in almora

शर्मनाक: घंटो तड़पती रही गर्भवती लेकिन नहीं पहुंची एंबुलेंस, सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

Sun, 17 Sep 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 17 Sep 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
woman gave birth a child on road in almora

स्वास्थ्य सेवाओं की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। जिला मुख्यालय जैसी जगह पर भी रविवार को प्रसव पीड़ा के कारण अस्पताल आ रही महिला को बीच सड़क पर शिशु को जन्म देना पड़ा। यह तो गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने मदद को हाथ बढ़ाए, नहीं स्थिति गंभीर हो सकती थी। 

विज्ञापन


मामला धारानौला क्षेत्र का है। यहां से कुछ दूर गणेशीगैर में किराए पर रहने वाली सरोज रौतेला पत्नी पूरन रौतला को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों और भवन स्वामी ने 108 एंबुलेंस को फोन कर धारानौला पहुंचने को कहा।
विज्ञापन


इस दौरान गणेशीगैर से महिला परिजनों के साथ पैदल ही जिला अस्पताल की ओर आने लगी, लेकिन धारानौला मालरोड पर पहुंचते ही उसे तेज दर्द शुरू हो गया। महिला के परिजन और अन्य लोगों ने उसे सड़क पर ही बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मदद को आगे आने लगे। मौके की नजाकत को देखते हुए युवा राजू जोशी तुरंत आशा कार्यकर्ता गोविंदी भट्ट के घर मदद मांगने पहुंचे। तब तक दर्द से कराहती महिला को महिला पर्यावरण मित्र और उनकी साथी महिलाओं ने मदद देनी शुरू कर दी। 

तीन दिन से अल्मोड़ा की एंबुलेंस भी खराब 

woman gave birth a child on road in almora

आशा कार्यकर्ता के पहुंचने के बाद महिला ने सड़क पर ही स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। सड़क पर ही शिशु की नाल भी काटी गई। इतना सब कुछ होने के बाद भी 108 वाहन उस जगह पर नहीं पहुंच सका था। इससे लोगों में 108 एंबुलेंस सेवा की लचर व्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश देखा गया।

बाद में किसी तरह महिला और शिशु को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, क्षेत्र के लोगों ने आशा कार्यकर्ता गोविंदी भट्ट, देवकी बिष्ट, राजू जोशी समेत महिला पर्यावरण मित्र के कार्य की काफी सराहना की है। 

जिले में अनुबंध पर चल रही 108 एंबुलेंसों की स्थिति ठीक नहीं है। 108 सेवा आए दिन खराब होती रहती है। जिला मुख्यालय स्थित एंबुलेंस पिछले तीन दिन से खराब पड़ी है, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। एजेंसी के अधिकारी इस ओर उदासीन बने हुए हैं।  108 सेवा के जिला प्रभारी प्रकाश भट्ट ने बताया कि अल्मोड़ा की एंबुलेंस पिछले तीन दिन से खराब पड़ी है। ताकुला से एंबुलेंस मौके पर आने में देर हो गई थी। अल्मोड़ा की एंबुलेंस को जल्द ठीक कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed