फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   TB will be eradicated with enthusiasm, a national level program has been launched.

Dehradun News: जोश से खत्म होगा टीबी, राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम की शुरुआत

Fri, 09 Oct 2026 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
TB will be eradicated with enthusiasm, a national level program has been launched.
देहरादून। टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्तर पर जोश (जेओएसएच) कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की, जबकि उत्तराखंड ने कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा, जागरूकता और सामाजिक भागीदारी को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ना है, जिससे टीबी की बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। युवाओं को उपचार को नियमित रूप से पूरा करने के लिए लोगों को जागरूक करने से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन



उत्तराखंड की सहभागिता
उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की गई। ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष नितिन गौतम सहित अनेक अधिकारी इस कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से बीमारी समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीबी हारेगा, भारत जीतेगा
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने टीबी उन्मूलन का संकल्प लिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि टीबी मुक्त उत्तराखंड और टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए आम नागरिक, युवा, स्वास्थ्यकर्मी, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed