{"_id":"6ac7f5a46b9c3b0d320f925e","slug":"demand-to-remove-discrepancies-in-golden-card-dehradun-news-c-5-drn1043-1085320-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर करने की मांग
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय संघ की कार्यकारिणी ने सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पांडेय से मुलाकात कर राज्य कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग उठाई। संघ ने स्पष्ट किया कि प्रतिमाह वेतन से अंशदान कटौती के बावजूद कर्मचारियों, अधिकारियों और उनके आश्रितों को समुचित उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिससे कार्मिक वर्ग में भारी असंतोष व्याप्त है।
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गोल्डन कार्ड से संबंधित चार प्रमुख बिंदुओं का संशोधित प्रस्ताव कार्मिकों की भावनाओं के अनुरूप तैयार कर शीघ्र मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत करने का पुरजोर अनुरोध किया। कार्यकारिणी ने स्वास्थ्य सचिव को अवगत कराया कि जब तक इन व्यावहारिक विसंगतियों का निराकरण नहीं होता तब तक कर्मचारियों को इलाज के दौरान आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पांडेय ने संघ को आश्वस्त किया कि इन सभी बिंदुओं को समाहित करते हुए जल्द ही कैबिनेट के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रस्ताव को अंतिम रूप देने से पहले सचिवालय संघ की कार्यकारिणी के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी और संघ को पूर्ण विश्वास में लेकर ही आगे की कार्यवाही होगी। सचिव ने भरोसा दिलाया कि आगामी कैबिनेट बैठक में अपेक्षित निर्णय के बाद इस समस्या का समुचित समाधान हो जाएगा। इस सकारात्मक आश्वासन पर संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने सचिव स्वास्थ्य का आभार व्यक्त किया।