फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Don't panic... earthquake siren will sound at 11 am today

Dehradun News: घबराएं नहीं... आज 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन

Fri, 09 Oct 2026 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Don't panic... earthquake siren will sound at 11 am today
देहरादून। उत्तराखंड में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे आपके मोबाइल पर सायरन बजेगा। यह सायरन किसी वास्तविक भूकंप की सूचना नहीं, बल्कि प्रणाली के परीक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से बजाया जाएगा। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है, हर माह की नौ तारीख को सायरन बजाकर लोगों को इसकी आवाज से परिचित कराया जाएगा। बताया कि वर्तमान में राज्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली तहत 169 सेंसर और 112 सायरन स्थापित किए गए हैं। परीक्षण में यदि किसी स्थान पर सायरन या प्रणाली में तकनीकी समस्या पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। राज्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है। सायरन व सेंसरों की संख्या को दोगुना किया जाएगा। पांच से 10 किलोमीटर की दूरी के अंतराल पर सेंसर व सायरन स्थापित किए रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed