फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman found selling clothes in Doon Hospital was thrown out by the principal

Dehradun News: दून अस्पताल में कपड़े बेचती मिली महिला को प्राचार्य ने कराया बाहर

Thu, 17 Aug 2023 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Woman found selling clothes in Doon Hospital was thrown out by the principal
दून अस्पताल में फेरी वाले खुलेआम घूमते रहते हैं। अस्पताल के गार्ड इसपर कोई रोक नहीं लगाते। बुधवार को दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने अस्पताल का निरीक्षण किया तो 12 नंबर वार्ड में एक महिला कपड़े बेचते मिली। प्राचार्य ने इस महिला को बाहर करवाया और गार्ड को ऐसे लोगों को अस्पताल में प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. आशुतोष सयाना ने बुधवार को अस्पताल की इमरजेंसी सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान लाइन ऑफ ट्रीटमेंट देखा और सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में लापरवाही न बरतें। डॉ. सयाना सभी मरीजों से मिले और उनका हाल जाना। कुछ मरीजों ने स्टाफ के व्यवहार को लेकर शिकायत भी की और कुछ मरीजों ने इलाज सही न मिलने की समस्या भी रखी। डॉ. सयाना ने सभी मरीजों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अधिकतर स्टाफ ड्यूटी पर एप्रेन नहीं पहने थे। प्राइवेट वार्ड में स्टाफ सो रहा था। वार्ड तीमारदारों से भरे थे। एक मरीज के साथ चार-चार तीमारदार बैठे थे। इमरजेंसी में बाहरी लोगों की बेवजह आवाजाही थी। इन सब अव्यवस्थाओं को सुधारने के लिए डॉ. सयाना ने निर्देशित किया।
विज्ञापन


अस्पताल में बनेगा आई बैंक
डॉ. सयाना ने बताया कि मल्टी ड्रग्स रजिस्टेंट टीबी वार्ड बनाने की तैयारी चल रही है। जल्दी यह वार्ड शुरू कर दिया जाएगा। टीबी वार्ड में 15 बेड उपलब्ध हैं। आठ बेड बढ़ने से कुल 33 बेड हो जाएंगे। सभी विभागों के स्टोरों में पुराने सामान रखें हैं जो उपयोग के नहीं हैं ऐसे में सभी स्टोर खाली करवाने की बात कही गई है। इमरजेंसी में सुबह नौ से 10 बजे तक सभी विभाग के डॉक्टर राउंड लें। जो मरीज रात में भर्ती हुए हैं उन्हें देखने के बाद स्थिति के मुताबिक वार्ड या आईसीयू में शिफ्ट किया जाए। डॉ. सयाना ने बताया कि अस्पताल में जल्द ही आई बैंक की स्थापना की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो रहा है। छह महीने में आई बैंक की स्थापना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed