फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman fell down from Mansa Devi hill while trying to take a selfie in Haridwar Uttarakhand News in hindi

Haridwar: सेल्फी लेने के चक्कर में मनसा देवी पहाड़ी से नीचे गिरी महिला, परिवार के साथ दर्शन के लिए आई थी

Sat, 26 Oct 2024 11:48 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Oct 2024 11:48 AM IST
सार

परिवार के साथ एक महिला दर्शन के लिए मनसा देवी आई थी। इसी दौरान सेल्फी लेते वक्त वह पहाड़ी से नीचे गिर गई।

विज्ञापन
Woman fell down from Mansa Devi hill while trying to take a selfie in Haridwar Uttarakhand News in hindi
मनसा देवी पहाड़ी से नीचे गिरी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सेल्फी लेते हुए एक महिला अचानक मनसा देवी की पहाड़ी से नीचे गिर गई। करीब 70 मीटर ऊंचाई से गिरने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस में महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार की सुबह की है। जब मुजफ्फरनगर से एक परिवार मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए आया था। रेशु (28) पत्नी प्रदीप कुमार निवासी मुजफ्फरनगर यूपी पहाड़ी पर सेल्फी लेने लगी। सेल्फी लेते वक्त अचानक महिला का पैर फिसल गया और वह 70 मीटर ऊंची पहाड़ी से नीचे गिर गई।
विज्ञापन


सड़क पर महिला के गिरते ही अन्य यात्रियों ने शोर मचा दिया। इस बीच हरिद्वार पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हरिद्वार कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा और चेताककर्मी सौरभ नौटियाल तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Mosque Dispute: पथराव और लाठीचार्ज की घटना के बाद आज तीसरे दिन खुला बाजार, आगे की है ये रणनीति

108 एम्बुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है।  एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिला को अस्पताल में भिजवाया गया है। सेल्फी लेने के दौरान नीचे गिरने से घायल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed