{"_id":"5e3466368ebc3e4b5c635085","slug":"woman-dead-body-burnt-after-murder-in-kaladhungi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कालाढूंगी ः महिला की हत्या कर शव खेत में जलाया, मृतका की शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कालाढूंगी ः महिला की हत्या कर शव खेत में जलाया, मृतका की शिनाख्त में जुटी पुलिस
Fri, 31 Jan 2020 11:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:10 PM IST
सार
- फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पांच टीमें गठित
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला की हत्या कर उसका शव बेलपोखरा के एक खेत में जला दिया गया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। एक टीम समीपवर्ती राज्य यूपी भेजी गई है, जो गुमशुदा महिलाओं का रिकॉर्ड चेक करेगी। अन्य टीमों को अलग-अलग कार्य सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
बेलपोखरा गांव में सड़क के समीप खेत में शुक्रवार की सुबह महिला का जला शव देखकर लोग चौंक गए। ग्रामीणों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। राहगीरों ने बताया कि खेत से धुआं उठता देखकर वे घटनास्थल के समीप पहुंचे थे। बेलपोखरा रोड पर करीब सौ मीटर चलने के बाद खेत में सड़क से 20 कदम दूरी पर शव फेंका गया था। कयास लगाया जा रहा है कि कातिलों ने महिला की हत्या अन्यत्र करने के बाद यहां खेत में जलाया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ पंकज गैरोला, रामनगर कोतवाल रवि सैनी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इस मामले में बैलपड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश जोशी का मानना है कि घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच हो सकती है। महिला की हत्या कर शव खेत में फेंकने के मामले में अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कातिलों ने पहचान छिपाने के लिए जलाया शव
पुलिस का अनुमान है कि कातिल काफी शातिर किस्म के थे। उन्हें रास्ते के बारे में पहले से जानकारी थी। पुलिस का मानना है कि शव को जलाने के लिए मोबिल आयल का इस्तेमाल किया गया है।
पुलिस ने महिला की शिनाख्त करने के लिए समीपवर्ती रिजॉर्ट और सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। कालाढूंगी से लेकर रामनगर तक मार्ग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
महिला का जला हुआ शव मिला है। जिले के अलावा यूपी बॉर्डर से सटे थानों से संपर्क कर गुमशुदा महिलाओं के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला के बारे में कुछ जानकारी मिल सकती है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने महिला की शिनाख्त करने के लिए समीपवर्ती रिजॉर्ट और सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। कालाढूंगी से लेकर रामनगर तक मार्ग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
महिला का जला हुआ शव मिला है। जिले के अलावा यूपी बॉर्डर से सटे थानों से संपर्क कर गुमशुदा महिलाओं के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला के बारे में कुछ जानकारी मिल सकती है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
-सुनील कुमार मीणा, एसएसपी नैनीताल