{"_id":"59512e2f4f1c1b6b058b4c9d","slug":"woman-dead-after-fallen-from-rock","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की चट्टान से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की चट्टान से गिरकर मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊखीमठ
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
dead demo pic
विकासखंड के किमाणा गांव की एक महिला की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। किमाणा गांव निवासी सुशीला देवी (48) रविवार शाम छह बजे गांव से कुछ दूर घास लेने गई थी, तभी चट्टानी क्षेत्र में पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरी और बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन
साथ में गई महिलाओं ने फोन से ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गंभीर घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार व गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन