फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman dead after childbirth in dehradun

'मौत' के पांच घंटे बाद जिंदा हुई, बच्चा जन्मा और फिर रूक गई सांसे

Mon, 03 Jul 2017 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 03 Jul 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
woman dead after childbirth in dehradun

पत‌ि-पत्नी की अर्थी सज चुकी थी। इतने में अर्थी से ही मह‌िला की सांसे चलने लगी। उसे आनन फान में अस्पताल ले जाया गया। लेक‌िन इसके बाद वहां जो कुछ भी हुआ उस पर आपको यकीन नहीं होगा।

विज्ञापन


मौत के मुहाने से अचानक वापस आने के चंद घंटों बाद ज्वालापुर निवासी महिला आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। देहरादून के एक अस्पताल में उसने मृत बच्चे को जन्म द‌िया।
विज्ञापन


लेक‌िन इसके बार फ‌िर उसकी मौत हो गई। ज्वालापुर में पहले बच्चे और बाद में मां को सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान आस पास के इलाके में मातम छाया रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सदमें में हुई पत‌ि की मौत

woman dead after childbirth in dehradun
woman death

ज्वालापुर निवासी शाहना को हफ्ते भर पहले देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात डॉक्टरों ने उसे जवाब देते हुए घर ले जाने की सलाह दी थी।

पत्नी के न बच पाने का सदमा शाहना का पति नानू सहन नहीं कर पाया था और अस्पताल के बाहर सड़क पर उसकी अचानक मौत हो गई थी। संदिग्ध हालात में मौत को देखते हुए पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया था।

शव को पोस्टमार्टम से बचाने के लिए परिजनों को डीएम की अनुमति लेने में तमाम जद्दोजहद करनी पड़ी। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की सुबह पत्नी शाहना को भी अस्पताल की तरफ से मृत बता दिया गया था।

बच्चे की गर्भ में ही हो चुकी थी मौत

woman dead after childbirth in dehradun

डीएम की अनुमति मिलने के बाद बिना पोस्टमार्टम ही पति का शव और पत्नी को मृत मानते हुए शुक्रवार रात ज्वालापुर लाया गया था। मगर घर पहुंचने पर शाहना को सांस आने से अजीब स्थिति पैदा हो गई थी।

पति नानू पीरजी को रात में सुपुर्दे खाक करने के साथ ही शाहना को पहले जिला अस्पताल और फिर देहरादून रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार की सुबह उसने एक बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की गर्भ में ही मौत हो चुकी थी।       

नाजुक हालत से गुजर रही शाहना की भी कुछ घंटे बाद अस्पताल में मौत हो गई। शनिवार की दोपहर मां और नवजात बच्चे का शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया।

दोपहर के समय ही बच्चे को दफना दिया गया। शाम के समय असर की नमाज के बाद करीब 40 वर्षीय शाहना को भी सुपुर्दे खाक कर दिया गया। ज्वालापुर सहित आस पास के देहात तक में पति पत्नी की मौत को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं होती रही।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed