{"_id":"bb7f8afe9ab824383820940371c59702","slug":"woman-committed-suicide-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग चिल्लाते रहे और वो ट्रेन के आगे कूद पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग चिल्लाते रहे और वो ट्रेन के आगे कूद पड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 03 Dec 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में लिंक एक्सप्रेस के आगे कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती गरीब परिवार की प्रतीत हो रही थी। घटना कनखल क्षेत्र के रेलवे के लाल पुल की है।
विज्ञापन
हरिद्वार आ रही लिंक एक्सप्रेस के आगे अचानक एक युवती ने छलांग लगा दी। ट्रेन की टक्कर से युवती उछलकर दूर जा गिरी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर जगजीतपुर चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
रोकने का किया था प्रयास
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि शोर मचाकर उसे रोकने का भी प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं रुकी।
हाथ पर लिखा था करिश्मा
चौकी प्रभारी के अनुसार युवती के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में करिश्मा नाम लिखा है। करीब 22 वर्षीय रही युवती ने हरे रंग की सलवार, बादामी हरे रंग की स्वेटर, रानी रंग की स्वेटर पहनी हुई है। गले में आर्टीफिशियल माला भी है।
विज्ञापन
मृतका की शिनाख्त होने के बाद ही आत्महत्या की वजह पता चल सकेगी। बताया कि शव को मोर्चरी में भेजा गया है। आसपास के गांवों में भी इस संबंध में सूचना दें दी गई है।