फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman birth a baby in Vehicle

एंबुलेंस नहीं आई तो महिला ने दूध की गाड़ी में दिया बच्चे को जन्म

Mon, 11 Sep 2017 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Updated Mon, 11 Sep 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
woman birth a baby in Vehicle
new born baby

टिहरी जिले में आपातकाल 108 सेवा लडख़ड़ाने लगी है। रविवार रात को जरूरत पडने पर जब सेवा नहीं मिल पाई तो यूटीलिटी से अस्पताल ले जा रहे प्रसव पीड़िता ने अस्पताल पहुंचने से पहले वाहन में ही बच्ची को जन्म दे दिया। स्वास्थ्य जांच के बाद जच्चा-बच्चा को हॉस्पिटल से उसी वाहन से घर भेजा गया।  

विज्ञापन


घनसाली तहसील में ढुंगमंदार क्षेत्र के ग्राम मोल्ठा निवासी विनोद प्रसाद की पत्नी प्रियंका (22) को रविवार रात 12 बजे प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने आपातकाल 108 सेवा को फोन किया। लेकिन नजदीक क्षेत्र पिलखी वाली उपलब्ध नहीं थी, तो नंदगांव सेवा खराब होना बताया गया।

विज्ञापन

woman birth a baby in Vehicle
108

सेवा नहीं मिली तो दर्द से कराह रही प्रसूता को गांव के हीरामणी के यूटीलिटी वाहन से पिलखी अस्पताल जे जा रहे थे, कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही घोंटी पुल के पास प्रसूता ने रात डेढ़ बजे बच्ची को जन्म दे दिया। उसके बाद जच्चा-बच्चा को पीएचसी पिलखी ले गए जहां चिकित्सक ने दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

लेकिन उसके बाद भी जच्चा-बच्चा को घर छोडने के लिए खुशियों की सवारी नहीं मिल पाई, तो उन्हें यूटीलिटी वाहन से ही घर भेजा गया। इस बावत पिलखी के चिकित्सा प्रभारी डा. श्याम विजय ने कहा कि जच्च-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पिलखी वाली 108 सेवा मरीज लेने अस्पताल से दूर ठेला मरीज लेने गई थी, जबकि एक खुशियों की सवारी बच्चे को लेकर देहरादून गई थी,दूसरी खराब पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed