{"_id":"7ab9a8c3061b83c00b08e40c099cbc9b","slug":"woman-became-unconscious","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को हवालात में देख हो गई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को हवालात में देख हो गई बेहोश
अमर उजाला, लक्सर
Updated Sun, 02 Mar 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस से उसकी शिकायत कर दी। पुलिस पति को पकड़कर ले गई लेकिन जब महिला ने पति को सलाखों के पीछे देखा तो बेहोश हो गई। इसके बाद पुलिस ने पति को बिना किसी कार्रवाई के ही छोड़ दिया। मामला लक्सर गांव का है।
विज्ञापन
पुलिस में की पति की शिकायत
एक महिला ने रविवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और घर में भी तोड़ फोड़ कर रखी है।
पुलिस मौकेपर पहुंची और पति को पकड़ कर हवालात में बंद कर दिया। कुछ देर बाद परिवार वालों के साथ महिला भी कोतवाली पहुंच गई।
पति को हवालात में देख हो गई भावुक
उसने जब पति को हवालात में देखा तो भावुक हो गई और कोई शिकायत नहीं होने की बात कहते हुए उसे बाहर निकालने की गुहार लगाने लगी।
पुलिसकर्मियों के मना करने पर महिला बेहोश हो गई। इस पर पुलिसकर्मी घबरा गए और उन्होंने आरोपी पति को आनन-फानन में परिवार वालों के हवाले कर दिया।