{"_id":"590b07fe4f1c1b151f441152","slug":"woman-and-man-injured-in-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई टिहरीः खबाड़ा गांव में आपसी रंजिश में महिला-पुरुष घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टिहरीः खबाड़ा गांव में आपसी रंजिश में महिला-पुरुष घायल
ब्यूरो / अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Thu, 04 May 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिलंगना ब्लाक के बासर पट्टी के खवाड़ा में आपसी रंजिश में गांव के चार लोगों ने पुरुष एवं महिला पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों के सिर पर चोटें आने के साथ ही पांव भी फैक्चर हो गए हैं। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
खबाड़ा निवासी चंद्रदीप 29 अप्रैल को किसी काम से अपने पडोसी पार्वती देवी के घर आया हुआ था। इनते में गांव के चार लोगों ने पार्वती के घर में घुस कर चंद्रदीप पर जानलेवा हमला कर दिया। लेकिन पार्वती के बीच बचाव करने के कारण किसी तरह चंद्रदीप की जान बच पाई।
विज्ञापन
इस घटना में चंद्रदीप के दोनों पांव की हड्डियां, सिर पर चोटें के साथ ही पार्वती के कमर, सिर, पांव पर गंभीर चोटें आई। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने 108 सेवा की मद्द से जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया। चंद्रदीप के सिर पर 27 टांके, दोनों पांव पर प्लास्टर किया गया है। लेकिन पांव की हड्डियां ज्यादा टूटने से देहरादून के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जबकि पार्वती के पांव पर प्लास्टर समेत अन्य घाव आए हैं। अस्पातल में भर्ती चंद्रदीप ने बताया कि गांव के उत्तम लाल, राकेश लाल, रमेश लाल, टंखी लाल ने साजिशन हमला किया है। बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ पटवारी चौकी ढालगांव में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की। इस संबंध में राजस्व उपनिरीक्षक हरिकृष्ण कोहली ने बताया कि पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर प्रकरण की जांच शुरू की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।