फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber crime: two people lost 37.35 lakhs due to youtube channel subscription

Cyber crime: साइबर ठगों ने निकाला पैसे हड़पने का नया तरीका, पढ़ें ये खबर हो जाएं सावधान

Thu, 29 Jun 2023 04:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 29 Jun 2023 04:01 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि साइबर ठगों का जाल फैला है। लोगों से अपील है कि वह किसी प्रकार की कमाई के झांसे में न आएं।

विज्ञापन
Cyber crime:  two people lost 37.35 lakhs due to youtube channel subscription
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठगों ने पैसे हड़पने का नया तरीका निकाला है। अब ठग यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब कर कमाई के झांसे में आकर एक युवती और एक युवक ने कुल 37.35 लाख रुपये गंवा दिए। दोनों को घर बैठे मोटी कमाई का लालच दिया गया था। पहले उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़कर बातें समझाई गईं। इसके बाद टेलीग्राम के एक ग्रुप में ले जाकर टास्क दिए गए। साइबर ठग टास्क पर टास्क देते गए और खातों में पैसे जमा कराते गए। पीड़ितों के जब खाते खाली हो गए तो पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं। दोनों मामलों में साइबर थाने में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


साइबर ठगी-1
युवती से ठग लिए 18.11 लाख रुपये

मौसम विज्ञान केंद्र परिसर में रहने वाली प्रियंका नेगी को 13 जून को व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। मैसेज करने वाली ने खुद का नाम अंकिता पंवार बताया और कहा कि वह ब्रैंडलूम डिजिटल मार्केटिंग का प्रमोशन का काम करती है। उसने नेगी को भी कमाई का झांसा दिया। प्रियंका उसकी बातों में आ गई। अंकिता ने उसे एक लिंक दिया जिसके माध्यम से वह टेलीग्राम के एक ग्रुप पर जुड़ गई। वहां पर पहले नेगी को यूट्युब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करने को कहा गया। नेगी ने किया तो उसके खाते में कुछ रुपये आ गए। इसके बाद उन्हें कुछ और बड़ी कमाई के लिए टास्क दिए गए। इन्हें पूरा किया तो उसके टेलीग्राम में बने अकाउंट में अच्छी खासी कमाई दर्शाई जाने लगी। उसने निकालने के लिए आवेदन किया तो उसे यह कहकर रोका गया कि वह और टास्क पूरा करेंगी तभी पैसे निकाल सकती हैं। बार-बार टास्क देकर उनसे कुल 18.11 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करा लिए गए।
विज्ञापन


साइबर ठगी-2
युवक ने गंवाए 19.24 लाख रुपये

घोसियान मोहल्ला निवासी अनुज प्रताप सिंह को पिछले दिनों व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने उन्हें टास्क पूरे कर घर बैठे लाखों रुपये कमाने का लालच दिया। इसके बाद अनुज को भी एक टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ दिया। वहां पर कुल 400 लोग इस ग्रुप में जुड़े थे। वहां उसे कुछ टास्क दिए और पूरा होने पर उसके खाते में 500 रुपये आ गए। इसके बाद उसे फिर से टास्क पर टास्क दिए गए। इनके लिए मोटी कमाई कहकर कई बार खातों में रुपये जमा कराए गए। यह नंबर विदेश का था तो इस पर कॉल भी नहीं गई। जब कुल 19.24 लाख रुपये गंवा दिए तब पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ध्यान रखें ये बातें...
-किसी भी विदेशी नंबर से मैसेज आता है तो उसे नजरअंदाज करें।
-यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करने से किसी को पैसा नहीं मिलता है।
-यदि कोई आपको इस तरह पैसे देता भी है तो ध्यान रखें कि आप भी अपराधियों की श्रेणी में आ सकते हैं।
-इस तरह के मैसेज भेजने वाले नंबरों को तत्काल ब्लॉक लिस्ट में डाल दें।
-इन नंबरों की शिकायत साइबर वित्तीय हेल्पलाइन 1930 पर करें।
-मोबाइल पर किसी को खाते की जानकारी न दें।
-आपसे यदि कोई डिटेल मांग रहा है तो समझ लें कि यह ठग का ही जाल हो सकता है।

साइबर ठगों का जाल फैला है। लोगों से अपील है कि वह किसी प्रकार की कमाई के झांसे में न आएं। कोई यदि कमाई का लालच दे रहा है तो उसे नजरअंदाज करें। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- आयुष अग्रवाल, एसएसपी एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed