फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Without the negative report of Corona, you will not be able to attend the flag fair

कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना झंडा मेला में नहीं हो सकेंगे शामिल

Sun, 28 Mar 2021 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Without the negative report of Corona, you will not be able to attend the flag fair
दूसरे राज्यों के श्रद्धालु कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना झंडा मेले में शामिल नहीं हो सकेंगे। कोविड-19 को देखते हुए जिला प्रशासन ने मेले को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा इस साल मेले में दुकानें और झूले इत्यादि लगाने की अनुमति भी नहीं दी गई है। मेले में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को कोविड सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। पालन कराने की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने झंडा साहिब के आरोहण और मेले के आयोजन के लिए केवल उतने ही लोगों को एकत्र करने के निर्देश दिए हैं, जितने जरूरी हों। उन्होंने कहा कि अनावश्यक भीड़ एकत्र न की जाए। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से शामिल होने वाले लोगों को आने से 72 घंटे पहले की नेगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य रूप से लानी होगी। रिपोर्ट और मास्क के बिना मेला स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने शारीरिक दूरी के लिए गोले बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने 60 वर्ष से अधिक के लोगों, गंभीर बीमारों और दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों से मेले में शामिल न होने की अपील की है। उन्होंने भीड़ के बजाय सोशल मीडिया को बढ़ावा देने को कहा। साथ ही उन्होंने मेले और उसकी अवधि को सीमित करने के निर्देश दिए। मेले के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग, मास्क, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था रहेगी। बुखार-जुकाम से पीड़ित लोगों को प्रवेश न करने की सलाह भी दी है। उन्होंने खाद्य सामग्री वितरण से भी परहेज करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed