{"_id":"6ab6ae8712ce28eb9e0eacfc","slug":"withdrawal-of-nominations-takes-place-today-the-final-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1075195-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आज होगी नाम वापसी, जांच के बाद जारी होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आज होगी नाम वापसी, जांच के बाद जारी होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची
Fri, 25 Sep 2026 10:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आज यानी शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम चार बजे चुनाव मैदान में रहने वाले वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान प्रत्याशियों की पात्रता, नामांकन पत्र में दर्ज जानकारी, प्रस्तावक और समर्थक समेत जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। नियमों में कमी मिलने पर संबंधित नामांकन पर निर्वाचन अधिकारी निर्णय लेंगे।
नाम वापसी के लिए प्रत्याशियों को निर्धारित समय दिया जाएगा। इच्छुक प्रत्याशी इस दौरान अपना नाम चुनाव से वापस ले सकेंगे। नाम वापसी और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव के मतदान और चुनाव परिणाम घोषणा की प्रक्रिया होगी। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। इसके बाद के चुनाव संबंधी सभी कार्यक्रम समयानुसार कराए जाएंगे।