फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Withdrawal of 370 will open doors of progress in Kashmir

370 हटने से कश्मीर में खुलेंगे तरक्की के द्वार

Sun, 11 Aug 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of 370 will open doors of progress in Kashmir
दून डिफेंस एकेडमी में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र।
देहरादून। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब वहीं तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। राज्य में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के संसाधन भी विकसित होंगे।
विज्ञापन

दून डिफेंस एकेडमी में शनिवार को आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने कुछ ऐसे ही तर्क रखे। विषय के पक्ष में छात्रों ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक एक भारत की अवधारणा सच हुई हैै। इस फैसले से जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विकास तेजी से होगा। स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। इसके अलावा आतंकवाद पर भी नियंत्रण हो सकेगा। विपक्ष में छात्रों ने जबरन थोपा गया फैसला बताया। छात्रों का कहना था कि इतना बड़ा निर्णय लेने से पहले स्थानीय जनता को विश्वास में लिया जाना चाहिए था। सरकार के बावजूद कश्मीर में लोकतंत्र न होने का शोर मचाया गया, जो पूरी तरह गलत है। पक्ष में वैभव सिंह और विपक्ष में सारांश को सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया। संस्थान के निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों के ज्ञान में बढ़ोतरी होती है। साथ ही उनमें अपनी बात को कहने का आत्मविश्वास भी पैदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed