फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   With this money, six new class rooms of Atal Bihari

Dehradun News: मुख्यमंत्री ने डीएवी कॉलेज को एक करोड़ की सौगात दी

Sun, 21 Jul 2024 02:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
With this money, six new class rooms of Atal Bihari
Iसीएम धामी ने अभाविप के छात्र सम्मेलन में मेधावियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

I

I
I

Iकहा, कॉलेजों के कार्यक्रमों में शामिल होने से होता है ऊर्जा का नया संचारI

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में डीएवी पीजी कॉलेज को एक करोड़ की सौगात दी। इस धनराशि से कॉलेज के अटल बिहारी बाजपेयी उत्कृष्ट शैक्षणिक ब्लॉक के छह नए कक्षा कक्षों के निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया।

डीएवी कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटर के मेधावियों के साथ ही चार डिग्री कालेजों में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 55 छात्रों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वे कॉलेजों के कार्यक्रमों में शामिल होते हैं तो उनके मन में ऊर्जा का नया संचार होता है। उन्होंने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि एबीवीपी स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने वाला संगठन है, जो छात्रहित और राष्ट्रहित के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आज वे समाज के लिए जो योगदान दे पा रहे हैं उसमें विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के मंदिर से देश की सीमा तक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अपना योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को हर क्षेत्र में कार्य करने का मौका मिले, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों के किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने छात्रों से मानसून सीजन में एक-एक पौधा लगाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी राकेश ओबराय और संचालन अभाविप के प्रांत मीडिया संयोजक यशवंत पंवार ने किया। इस मौके पर अभाविप की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ममता सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा, अंकित शुक्ल, ऋषभ रावत, अंकित सुंदरियाल, आयुषी पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed