फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Winter sports in Auli Tourism Minister Satpal Maharaj said winter sports will be held in Auli Uttarakhand news

Winter Sports In Auli: सरकार ने विंटर गेम्स कराने के लिए कसी कमर, पर्यटन मंत्री ने कहा- फिर से गुलजार होगी औली

Sun, 29 Jan 2023 08:36 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 29 Jan 2023 08:36 AM IST
सार

जोशीमठ में भू धंसाव का असर औली की पर्यटन गतिविधियों पर भी पड़ा है। बर्फबारी के बावजूद औली सूना पड़ा है। गिने चुने पर्यटक ही यहां पहुंच रहे हैं। वहीं अब  पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने स्पष्ट किया है कि औली में इस बार विंटर गेम कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Winter sports in Auli Tourism Minister Satpal Maharaj said winter sports will be held in Auli Uttarakhand news
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीतकाल में औली की वजह से गुलजार रहने वाला जोशीमठ इस बार वीरान पड़ा है। सरकार इस वीरानी को तोड़ना चाहती है। इसलिए औली में हर हाल में विंटर स्पोर्ट्स कराने की घोषणा की है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने स्पष्ट किया है कि औली में इस बार विंटर गेम कराए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं ने भी सुरक्षित औली का संदेश देने के लिए स्कीइंग परीक्षण शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

औली में पर्यटन व्यवसाय से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। यहां बर्फबारी के दौरान पर्यटन का पीक सीजन होता है। अक्सर बर्फबारी होते ही औली पर्यटकों से पैक हो जाता है, लेकिन इस बार जोशीमठ में भू धंसाव के चलते पर्यटकों ने औली का रुख करना कम कर दिया है। इससे यहां का पर्यटन व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इधर, राज्य के पर्यटन विभाग ने इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुश्किल घड़ी से उबारने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि औली पूरी तरह से सुरक्षित है। सरकार औली में शीतकालीन खेल कराएगी। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में महाराज ने स्पष्ट किया कि पर्यटन विभाग औली में शीतकालीन खेल कराने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए हैं। बता दें कि जोशीमठ में आपदा के चलते इस साल शीतकालीन खेलों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी थी, लेकिन मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि औली में शीतकालीन खेल कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षित औली का संदेश देने को शुरू किया स्कीइंग कोर्स

जोशीमठ में भू धंसाव का असर औली की पर्यटन गतिविधियों पर भी पड़ा है। बर्फबारी के बावजूद औली सूना पड़ा है। गिने चुने पर्यटक ही यहां पहुंच रहे हैं। अब स्थानीय युवाओं ने सुरक्षित औली का संदेश देने के लिए स्कीइंग कोर्स शुरू किया है, जिसमें यहां आने वाले पर्यटकों को स्कीइंग सिखाई जा रही है।

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े औली निवासी दिनेश भट्ट ने बताया कि बर्फबारी के बाद भी यह खूबसूरत पर्यटन स्थल सूना पड़ा है। इन दिनों यहां खूब चहलकदमी होनी चाहिए थी, लेकिन स्थिति इसके ठीक उलट है। उन्होंने कहा कि हम सबने मिलकर एक कोशिश की है, जिससे देश दुनिया के लोगों को संदेश दे सकें कि औली सुरक्षित है। इसके लिए यहां पर स्कीइंग कोर्स चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  10वीं, 12वीं और विवि की परीक्षाओं पर भी नकलरोधी कानून लागू करने का सुझाव, जल्द आएगा अध्यादेश

औली आने वाले गिने चुने पर्यटकों को स्कीइंग के गुर सिखाए जा रहे हैं। इससे जहां लोगों में औली के सुरक्षित होने का संदेश जा रहा है, वहीं स्कीइंग से जुड़े लोगों की कुछ इनकम भी हो रही है। बताया कि इन दिनों यहां पर 40 पर्यटकों को स्कीइंग सिखा रहे हैं, जिसमें गुजरात, दिल्ली, मुंबई, राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के पर्यटक शामिल हैं। कुछ पर्यटक विदेशी भी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed