फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   winter skiing carnival start in auli

बर्फबारी के बीच विंटर स्कीइंग कार्निवाल शुरू

Sat, 21 Feb 2015 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली) Updated Sat, 21 Feb 2015 02:39 PM IST
विज्ञापन
winter skiing carnival start in auli

बर्फबारी के बीच औली में शुक्रवार को चार दिवसीय विंटर स्कीइंग कार्निवाल का शुभारंभ हुआ। मौसम खराब होने के कारण सीएम हरीश रावत के न पहुंचने पर बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कार्निवाल के शुभारंभ की घोषणा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विधायक भंडारी के मोबाइल फोन से स्कीयर्स, पर्यटकों और लोगों को संबोधित किया। इसके बाद आईटीबीपी के जवानों ने औली की ढलान पर स्की का शानदार प्रदर्शन किया। स्कीयर्स ने दुश्मन पर हमला करने से लेकर अपने साथी के चोटिल होने पर उसे सुरक्षित जगह तक पहुंचाने के करतब दिखाए।
विज्ञापन


बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि औली के संरक्षण पर विशेष जोर देने की जरूरत है। इससे पूर्व लाता नंदा देवी सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने पौंणा नृत्य कर गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियों से संपूर्ण औली क्षेत्र नंदामयी कर दिया। इस मौके पर गढ़वाल कमिश्नर सीएस नपच्याल, आईटीबीपी के डीआईजी केसी कपूर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठने तक की नहीं मिली जगह
जोशीमठ (चमोली) औली में आयोजन शुरू होते ही अव्यवस्थाओं का बोलबाला दिखा। शुक्रवार को कार्निवाल देखने के लिए लोग औली पहुंचे तो बर्फबारी शुरू हो गई। पर्यटक और लोगों को बर्फ से बचने के लिए शेड के नीचे बैठने तक की जगह नहीं मिल पाई। पर्यटकों को पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ा।


बंद हो गया औली मोटर मार्ग
जोशीमठ (चमोली)। कार्निवाल के दौरान हुई बर्फबारी से जोशीमठ-औली मोटर मार्ग कवांण बैंड के समीप बंद हो गया, जिससे औली आने वाले पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed