{"_id":"58c0fe694f1c1b683ddc56a3","slug":"winter-back-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश की वजह से लौटी ठंड, दिन में लोगों ने निकाली जैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश की वजह से लौटी ठंड, दिन में लोगों ने निकाली जैकेट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
खिली धूप तो मिली राहत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ का असर से हुई बारिश के कारण पूरे उत्तराखंड के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देहरादून में सीधे दस डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, ठंड बढ़ने की वजह से लोगों ने दोबारा अपनी जर्सी और जैकेट्स बाहर निकाल लिए। मौसम विभाग ने अभी 72 घंटे की चेतावनी के बीच तापमान में और गिरावट का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार को भी देहरादून में हल्के बादल छाए रहे। बादल और धूप के बीच आंखमिचौली जारी रही। राज्य के अधिकतर इलाकों में धूप खिली रही। केदारनाथ में गुरुवार सुबह 7 बजे तक बर्फबारी हुई। जिसके बाद बादल छट गए और धूप खिल गई। रुद्रप्रयाग सहित जिले के अन्य स्थनों पर भी मौसम सुहावना बना रहा।
विज्ञापन
उधर, राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह से बारिश शुरू हो गई। थोड़ी देर तक तेज बारिश और हल्की ठंडी हवाओं ने राजधानी के तापमान की फिजा पूरी तरह बदल दी। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को तापमान में सीधे दस डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को जहां दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री था, वहीं बुधवार को तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, बारिश के बावजूद रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री था, जो बुधवार को बढ़कर 13.5 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
उधर, मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, मंगलवार देर रात करीब दो बजे से दून में रुक रुककर हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया था। इसके बाद मंगलवार सुबह कुछ तेज बारिश के बीच ठंड बढ़ने की वजह से लोग ठिठुरन से बचने के लिए दिन में दोबारा जर्सी और जैकेट में नजर आए। बारिश रुकने के बाद बादलों ने डेरा डाल लिया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह से आगामी 72 घंटे राजधानी में बारिश और ओले पड़ सकते हैं। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।