{"_id":"477814c8b3c5fcd8b82c9cf9fd4f2910","slug":"wine-shortage-in-uttarakhand-smuggler-active-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट में शराब नहीं, यहां हर बोतल पर कमा रहे ढाई सौ!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केट में शराब नहीं, यहां हर बोतल पर कमा रहे ढाई सौ!
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 May 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में ठेकों पर शराब के संकट ने तस्करों को दोनों हाथों से धन बटोरने का मौका दे दिया। पीने वालों से मनमाफिक दाम वसूलने के साथ नजरें घुमाने के नाम पर पुलिस और सफेदपोश नजराना वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ पुलिस कर्मी तो अपने चहेतों को उनके ठिकानों की राह दिखाने में पीछे नहीं हैं। तस्करी में कई नए चेहरे भी आ गए हैं, जो आने वाले दिनों में आबकारी विभाग के लिए सिरदर्द बनेंगे।
विज्ञापन
एक माह से है संकट
प्रदेश में आबकारी नीति में बदलाव की वजह से करीब एक माह से शराब का संकट है। पिछले कई दिनों से आपूर्ति न होने के कारण ठेके बंद हैं। ऐसे में शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा से आ रही शराब
सूत्रों की मानें तो प्रदेश में हरियाणा और चंडीगढ़ की शराब की खपत बढ़ी है। वैसे ही उत्तराखंड और हरियाणा में शराब की कीमत में प्रति बोतल 100 से लेकर 150 तक का फर्क है। तस्करों ने 100 रुपये और कीमत बढ़ा दी है। नए चेहरे भी धन कमाने के लिए इस धंधे में आ गए। सांठगांठ कर बड़े स्तर पर शराब की तस्करी की जा रही है।
खासतौर से सुबह के समय को खास तवज्जो दी जा रही है। विवादों में फंसा आबकारी विभाग पर तस्करों की निगरानी नहीं कर पा रहा है। सूत्रों की मानें तो तस्करों की तरह पुलिस ने अपने दाम बढ़ा दिए हैं।